{"_id":"613c7eb1ca6e2d619e09e0a7","slug":"social-media-rhea-kapoor-who-is-on-honeymoon-in-maldives-with-husband-karan-boolani-shares-pictures-with-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: पति करण बुलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रहीं रिया कपूर, फैंस के साथ शेयर कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: पति करण बुलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रहीं रिया कपूर, फैंस के साथ शेयर कीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति प्रोड्यूसर करण बुलानी के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। यह कपल बीते कुछ दिनों से अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। मालदीव से शेयर की गई उनकी यह रोमांटिग तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। रिया और करण ने इसी साल 14 अगस्त को मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी।
फोटोज के अलावा रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर कई बूमरैंग वीडियो भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में दोनों याट पर समंदर से खूबसूरत नजारों का मजा लेते नजर आ रहे हैं। उसमें रिया ने व्हाइट कसर की लो-नेक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए रिया कपूर ने यह भी बताया कि इन प्यारी तस्वीरों को कैप्शन की जरूरत नहीं है। इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शेयर की गईं तस्वीरों में रिया बहुत ही कूल और खुश नजर आ रही हैं। रिया के अलावा उनके पति करण ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं हैं।
बता दें कि रिया कपूर और करण बुलानी ने अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद इसी साल 14 अगस्त को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की है। यह शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित आवास पर हुई थी, क्योंकि रिया हमेशा अपने घर के लिविंग रूम में शादी करने का सपना देखती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, उनकी शादी के एक दिन बाद, अनिल कपूर ने न्यूली वेड्स कपल के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी।
विज्ञापन
5 of 5
करण बुलानी और रिया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के करीब तीन हफ्ते बाद अब रिया अपने पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह कपल हनीमून के लिए मालदीव गया हुआ है। इस बारे में रिया ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। वहीं, कपल अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ शेयर कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।