बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं। अभिनेत्री ने रेनी और अलीसा को तब गोद लिया था, जब वह दोनों ही बच्ची थी। बिना शादी के अकेली रह रहीं अभिनेत्री के इस कदम की लोगों ने काफी सराहना की थी। अपनी दोनों ही बेटियों से अभिनेत्री बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ समय बिताती नजर आती हैं। इसी बीच अभिनेत्री एक बार फिर बच्चा गोद लेने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सोशल मीडिया: बेटा गोद लेने की अटकलों के बीच सुष्मिता सेन ने शेयर की तस्वीर, इंटरनेट पर चल रही खबरों पर लगाया विराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर चल रही इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। दिन भर चल रही इन खबरों को गलत बताते हुए एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसी बच्चे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर साझा करते हुए सुष्मिता ने इस बच्चे को अपने गॉडसन के रूप में संबोधित किया।
Having a chat with my Godson Amadeus about the random news concerning him, going viral in the media…his expression says it all!!!😅❤️ Picture courtesy: Sreejaya (Amadeus’s mom) 🤗😁 pic.twitter.com/H4bwnPph7f
ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में यह बच्चा सुष्मिता की कार की बोनट पर बैठकर उनसे बात करता नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मेरे गॉडसन एमेडियस से इंटरनेट में उसके बारे में वायरल हो रही खबरों के बारे में बातचीत करते हुए। इसके एक्सप्रेशन सब कुछ कह रहे हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, पिक्चर का श्रेय श्रीजया एमेडियस की मां को जाता है। अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद से यह साफ हो गया कि उनके फिर से बच्चा गोद लेने की खबरें निराधार थी। एक्ट्रेस बीते दिनों ही अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद से चर्चा में बनी हुई थीं। ऐसे में उनकी तस्वीर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अभिनेत्री बीते साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सीरीज में आर्या में नजर आई थी। इस सीरीज यह दोनों भागों में अभिनेत्री की दमदार अदाकारी सभी को पसंद आई। राम माधवानी द्वारा निर्देशित यह सीरीज पिछले साल एम्मीज के लिए भी नॉमिनेट की गई थी।