साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी अब पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन चर्चाओं में बनी हुई हैं, जो जल्द ही फिल्म ‘Rowdy Boy’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अनुपमा प्रोड्यूसर दिल राजू के भतीजे आशीष रेड्डी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
Rowdy Boy: फिल्म में लिपलॉक करके चर्चा में आईं साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन, क्रिकेटर बुमराह संग जुड़ा था नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का ट्रेल हुआ रिलीज
अनुपमा और आशीष रेड्डी की फिल्म ‘Rowdy Boy’ के ट्रेलर की बात करें तो कहानी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स की है, जहां पर ही अनुपमा और आशीष एक-दूसरे से मिलते हैं और दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठते हैं। ट्रेलर से ये तो साफ पता चल गया है कि इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन और आशीष रेड्डी के खूब सारे रोमांटिक सीन्स देखने को मिलेंगे।
ट्रेलर देख फैंस हुए नाराज
ट्रेलर की खास बात ये है कि रोमांटिक सीन्स में अनुपमा और आशीष की केमिस्ट्री देखने लायक है और इसी वजह से फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अनुपमा का आशीष के साथ किसिंग सीन्स करना पसंद नहीं आया। आशीष रेड्डी की ये डेब्यू फिल्म है। वह इंडस्ट्री में नए हैं और अनुपमा के फैंस को ये बात पसंद नहीं आई है कि एक्ट्रेस किसी नए एक्टर के साथ किसिंग सीन्स कर रही हैं और इसी वजह से कुछ लोग उनसे नाराज हैं और उन्हें भला-बुरा सुना रहे हैं।
बुरमाह संग जुड़ चुका है अनुपमा का नाम
अनुपमा परमेश्वरन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार चर्चाओं में आ चुकी हैं। कुछ समय पहले अनुपमा का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ा था। दावा तो ये भी किया गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, अनुपमा की मां ने इस तरह की खबरों को गलत बताया था।
ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहीं अनुपमा
अनुपमा साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण को ‘सर’ ना कहने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। फिल्म ‘वकील साब’ के दौरान ही अनुपमा ने अभिनेता प्रकाश राज को ‘सर’ कहा था लेकिन एक्ट्रेस ने पवन कल्याण के लिए ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, जिस वजह से एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। इसके बाद अनुपमा को माफी तक मांगनी पड़ी थी।