अभिषेक बच्चन की पिछले दिनों फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज हुई थी । इस फिल्म से अभिषेक ने बॉलीवुड में 2 साल बाद वापसी की है हालांकि 'मनमर्जियां' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । अभिषेक को उनकी फ्लॉप फिल्मों को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है ।
अमिताभ बच्चन के बेटे को यूजर ने कहा, 'फिल्में छोड़ वड़ा-पाव बेचो', अभिषेक ने करारा जवाब देकर लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'मनमर्जियां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है, एक बार फिर से अभिषेक बच्चन ने दिखा दिया है कि वो अच्छी से अच्छी फिल्मों को फ्लॉप करने में माहिर हैं। अब वक्त आ गया है कि स्टारकिड्स को वड़ा-पाव बेचना शुरू कर देना चाहिए।'
#Manmarziyaan tanked at box-office, once again proving @juniorbachchan to be legend with amazing ability to make good film a flop! Kudos to his abilities, not many have it!
It time to end #nepotism and for #StarKids to start #Vadapav stall..lol! #Stree proves #TalentCounts!! pic.twitter.com/mFdJTZ0ERA
अभिषेक बच्चन ने इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मैं पूरे सम्मान के साथ आपको कहना चाहूंगा कि ऐसे कमेंट करने से पहले आप जैसे बड़े डॉक्टर को सारे फिगर और फैक्ट्स पढ़ लेने चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आप अपने मरीजों का इलाज करने से पहले भी ऐसा ही करते होंगे।'
#Manmarziyaan tanked at box-office, once again proving @juniorbachchan to be legend with amazing ability to make good film a flop! Kudos to his abilities, not many have it!
It time to end #nepotism and for #StarKids to start #Vadapav stall..lol! #Stree proves #TalentCounts!! pic.twitter.com/mFdJTZ0ERA
'आपको ऐसे ट्वीट करने से पहले फिल्म के इकोनॉमिक्स को ठीक से समझ लेना चाहिए और आपकी जानकारी के लिए मैं बता दूं कि वड़ा-पाव बेचने वालों की भी अपनी इज्जत होती है। कोशिश करिए कि आप किसी दूसरे पेशे की बेइज्जती न करें। हम सभी लोग अच्छा काम करते हैं।'
And for your kind information ( and I'm sure all vada pav stall owners will agree) there is great dignity in owning and running a vada pav stall. It's called dignity of labour. Try not to be so patronising about another professional. We are all doing our best. And to end with.... One of the actors in the immensely entertaining Stree happens to be a "star kid". Have a good day and here's hoping you spend more time on being the best doctor you can be instead of trying to be and industry analyst! Coz as you said #TalentCounts
तीसरे ट्वीट में अभिषेक बच्चन ने कहा, 'और अंत में मैं कहना चाहूंगा कि बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'स्त्री' में भी एक स्टार किड है। आपका दिन शुभ रहे और मैं उम्मीद करता हूं कि आप एक अच्छे डॉक्टर बनने के लिए मेहनत करेंगे न कि ट्रेड एनालिस्ट बनने के लिए... ।'