{"_id":"5bab6e7f867a553da22cd473","slug":"2-0-trailer-makers-decided-akshay-kumar-more-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार से डरे '2.0' के मेकर्स, ट्रेलर रिलीज से पहले किया ये बड़ा बदलाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार से डरे '2.0' के मेकर्स, ट्रेलर रिलीज से पहले किया ये बड़ा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म '2.0' का ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन मिले थे। जहां कुछ लोग टीजर को बेहतरीन बता रहे थे तो कुछ ने निराशा जताई थी लेकिन अब लगता है मेकर्स ने फैंस के रिएक्शन को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है।
2 of 5
2.0
टीजर देखने के बाद अक्षय कुमार के फैंस ने निराशा जताई थी। फैंस का कहना था अक्षय कुमार को रजनीकांत के मुकाबले कम स्पेस दिया गया। यही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उनके सुपरस्टार को केवल एक कौआ बनाकर छोड़ दिया।
3 of 5
2.0
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि '2.0' के मेकर्स सोशल मीडिया पर रिएक्शन मिलने के बाद अब अक्षय कुमार के फैंस को निराश नहीं करना चाहते। भले ही फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत हैं लेकिन उत्तर भारत में अक्षय कुमार की बड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में मेकर्स उनका ध्यान रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर में फैसला किया है कि अक्षय कुमार के ज्यादा सीन्स दिखाएं जाएं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भी अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है जबकि रजनीकांत की फिल्म 'काला' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। ऐसे में मेकर्स कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : Poster
बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने अकेले इसके VFX पर ही करीब 540 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का निर्देशन एस.शंकर कर रहे हैं। यह 29 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।