सोशल मीडिया पर अक्सर करीना कपूर खान के फोटोज वायरल हो जाते हैं। ऐसे में करीना का एक नो मेकअप लुक फोटो सामने आया है। करीना की इस फोटो पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
करीना की बिना मेकअप फोटो देख बोले 'अनऑफिशियल गुलजार'- न दे बद्दुआ, मैं खुद ही मर जाऊंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 'द रियल करीना कपूर' के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो में करीना बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं। फोटो में करीना के हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही हैं। वहीं साथ ही साथ उन्होंने काले रंग की नेलपॉलिश लगा के रखी है।
Hi how are u today ?? have a nice day everyone 😗😗❤❤❤
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on
इस फोटो पर वैसे तो कई कमेंट्स आ रहे हैं। लेकिन एक कमेंट अनऑफिशियल गुलजार के अकाउंट से किया गया है। कमेंट में लिखा गया है- 'ये बद- दुआएं अपने पास ही रखो... मुझे मोहब्बत हुई है, मैं खुद ही मर जाऊंगा।'
पढ़ें: DID की जज करीना को अचानक आई बेटे तैमूर की याद, रियालिटी शो में ही उठा लिया ये कदम
वहीं कुछ लोग जहां करीना के इस फोटो को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं कि बिना मेकअप के भी वो इस उम्र में इतनी प्यारी लग रही हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें डरावना बता रहे हैं।
पढ़ें: साड़ी में करीना ने कपिल देव के साथ खेला क्रिकेट, वायरल वीडियो में चौके-छक्के मारते आईं नजर
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम के शूट में बिजी हैं। ये हिंदी मीडियम का अगला पार्ट है। उनके साथ इस फिल्म में इरफान खान नजर आएंगे।
पढ़ें: 'अंग्रेजी मीडियम' का शेड्यूल हुआ पूरा, लेकिन इस वजह से लंदन में ही रुकेंगे इरफान खान