{"_id":"5bb49a71867a557fe732c810","slug":"soha-ali-khan-birthday-special-worked-in-citibank-before-acting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से पहले बैंक में काम करती थीं नवाब खानदान की ये लाडली, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों से पहले बैंक में काम करती थीं नवाब खानदान की ये लाडली, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन
Thu, 04 Oct 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
SOHA ALI KHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पटौदी खानदान में जन्मीं सोहा अली खान 40 साल की हो चुकी हैं। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को हुआ था। सोहा के पिता मंसूर अली खान, पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। उनकी मां शर्मिला टैगोर 70-80 के दशक की बड़ी अदाकारा थीं। तीन भाई बहनों में सोहा सबसे छोटी हैं।
2 of 5
soha ali khan
सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वो एक डायमेंड चेन भी चलाती हैं। सोहा के भाई सैफ एक एक्टर हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन में ऑक्सफोर्ड की पढा़ई करने गईं।
3 of 5
soha ali khan
सोहा पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। इसके बाद वो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री की। पढ़ाई खत्म करने के बाद सोहा ने बैंक में काम करना शुरू किया। उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : amar ujala
साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से सोहा अली खान ने फिल्मी करियर में डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' से कदम रखा। सोहा को पहचान मिली फिल्म 'रंग दे बसंती' से। साल 2006 में आई इस फिल्म के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
soha ali khan
साल 2015 में सोहा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी कर ली। शादी से पहले कुणाल ने सोहा को 9 करोड़ का फ्लैट गिफ्ट किया था। सोहा और कुणाल खेमू एक प्यारी सी बेटी इनाया के पैरेंट्स हैं। बेटी के पैदा होने के बाद फिलहाल सोहा फिल्मों से दूर हैं। हाल में उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर एक किताब भी लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।