{"_id":"5d107b868ebc3e4ecc436249","slug":"sohail-khan-bought-new-house-he-throw-party-and-salman-khan-iulia-vantur-helen-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, पार्टी में सलमान और यूलिया के साथ पहुंचीं दोनों 'मां'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरबाज खान ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, पार्टी में सलमान और यूलिया के साथ पहुंचीं दोनों 'मां'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दबंग 3' में अरबाज खान फिर से सलमान खान के साथ नजर आएंगे । 'दबंग 3' में भी वो 'मक्खी' का किरदार निभा रहे हैं । अरबाज इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं । कुछ दिन पहले ही अरबाज और सलमान फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए इंदौर पहुंचे थे । हाल ही में खबर आई कि सलमान खान ने मुंबई में नया घर खरीदा है। इसके चलते उन्होंने अपने नए घर पर पार्टी रखी ।
2 of 5
sohail khan
- फोटो : social media
रविवार को हुई इस पार्टी में पूरे 'खान'दान के अलावा यूलिया वंतूर भी नजर आईं । सलमान देर रात भाई की पार्टी में पहुंचे थे । वहीं सोहेल अपने दोनों बेटे निर्वान और योहान के साथ नजर आए । अर्पिता खान भी अपने बेटे आहिल और पति आयुष के साथ पहुंचीं ।
3 of 5
atul agnihotri
- फोटो : social media
अरबाज खान के घर के बाहर उनकी मां सलमा खान और हेलेन ने भी पोज दिए। सलमान की बहन अलविरा अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ पार्टी में पहुंचीं । अलविरा की बेटी अलीजा अग्निहोत्री ब्लैक वन पीस में नजर आईं । बता दें कि सलमान की फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
helen
- फोटो : social media
'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है । फिल्म ने करीब 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है । अब सलमान के पास 'दबंग 3' के अलावा इंशाअल्लाह भी है । 'दबंग 3' को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं । फिल्म में सलमान की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी जो रज्जो का किरदार निभाएंगी ।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan with Nephew
- फोटो : instagram
इसके अलावा 'इंशाअल्लाह' में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे । फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं । ये एक लव स्टोरी है । सलमान खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करेंगे । साल 1999 में दोनों की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सुपरहिट रही थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।