फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी मां की कार्बन कॉपी हैं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस, देखकर आंखें भी खा जाएंगी धोखा

Mon, 24 Jun 2019 12:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 24 Jun 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actress looks like Of Their Mother
Bollywood Actress - फोटो : Social Media

कहा जाता है कि बेटियां अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब होती हैं। एक बेटी के लिए उसकी मां ही उसकी बेस्ट फ्रेंड होती है। बेटियां भले ही अपने पिता की लाडली होती हैं लेकिन उनमें मां के ज्यादातर गुण आते हैं। लुक्स के मामले में भी वह अपनी मां की तरह दिखाई देती हैं। और इसका सीधा उदाहरण आपको बॉलीवुड में देखने को मिल जाएगा, जहां बहुत सी अभिनेत्रियां अपनी मां की कार्बन कॉपी लगती हैं, तो चलिए आज आपको ऐसी ही मां-बेटियों के बारे में बताते हैं। 

These Bollywood Actress looks like Of Their Mother
हेमा मालिनी एशा देओल - फोटो : file photo

हेमा मालिनी और एशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी दो बेटियों की मां हैं। हेमा की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन उनकी दोनों बेटियां इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं । एशा देओल का चेहरा हेमा मालिनी से काफी मिलता जुलता है। वो भी अपनी मां की तरह एक क्लासिकल डांसर हैं। हाल ही एशा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

These Bollywood Actress looks like Of Their Mother
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : file photo

आलिया भट्ट और सोनी राजदान
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर नाम हैं। बहुत कम समय में आलिया ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश में पैदा हुई भारतीय अभिनेत्री हैं। सोनी ने महेश भट्ट से 1986 में शादी की थी और 1993 में आलिया भट्ट को जन्म दिया। 62 वर्ष की सोनी और आलिया का चेहरा बिल्कुल एक सा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actress looks like Of Their Mother
ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया - फोटो : file photo

ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। डिंपल ने 16 साल की उम्र में 31 साल के सुपर स्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। साल 1973 में उन्होंने ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया। डिंपल अपनी मां की तरह स्टार नहीं बन पाईं। डिंपल और ट्विंकल की शक्ल एक दूसरे से काफी मिलती जुलती है।

विज्ञापन
These Bollywood Actress looks like Of Their Mother
श्रुति हासन और सारिका - फोटो : file photo

श्रुति हासन और सारिका
साउथ सुपर स्टार कमल हासन ने खूबसूरत एक्ट्रेस सारिका से शादी की थी। सारिका अपने जमाने की शानदार एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 1986 में श्रुति को जन्म दिया था। श्रुति की खूबसूरती देख उनकी मां झलक दिखने लगती हैं। दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed