फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की धीमी रफ्तार, जानें तीसरे दिन कितनी रही कमाई

Sun, 02 Mar 2025 09:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Mar 2025 09:14 PM IST
सार

Crazxy-Superboys of Malegaon Collection Day 3: शुक्रवार को दो फिल्में ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इन दोनों फिल्मों की शुरुआती कमाई कैसी रही? तीसरे दिन दोनों फिल्मों ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जानिए?

विज्ञापन
Sohum Shah Crazxy And Superboys of Malegaon Movie Box Office Collection Day 3 Total Earnings
‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में एक्सपेरिमेंटल सिनेमा भी लगातार बनता रहता है। हाल ही में दो फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं, एक है ‘तुम्बाड’ फिल्म फेम सोहम शाह की ‘क्रेजी’ और दूसरी फिल्म का नाम ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ है। इस फिल्म को रीमा कागती ने निर्देशित किया है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया, जानिए? 




 
Sohum Shah Crazxy And Superboys of Malegaon Movie Box Office Collection Day 3 Total Earnings
फिल्म 'क्रेजी' के कुछ सींस - फोटो : सोशल मीडिया
क्रेजी की तीसरे दिन की कमाई 
गिरीश कोहली निर्देशित फिल्म 'क्रेजी' के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फिल्म 1.23 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 3.58 करोड़ रुपये ही है। इस फिल्म में सोहम शाह ने लीड रोल किया हैं। इनके अलावा फिल्म में शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं।
Sohum Shah Crazxy And Superboys of Malegaon Movie Box Office Collection Day 3 Total Earnings
फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ ने कितना कलेक्शन किया
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की तीसरे दिन की कमाई की बात की जाए तो इसने केवल 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कुल कमाई भी 1.77 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म की कहानी एक निर्माता नासिर शेख की है, जो कम संसाधनों में फिल्म बनाने का सपना देखता है। यह फिल्म सच्ची घटना पर है। इसमें आदर्श गौरव ने नासिर शेख का रोल किया है। फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी हैं, उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sohum Shah Crazxy And Superboys of Malegaon Movie Box Office Collection Day 3 Total Earnings
फिल्म ‘क्रेजी’ और ‘सुपरबॉय ऑफ मालेगांव’ - फोटो : सोशल मीडिया
कम बजट में बनी हैं दोनों फिल्में 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। वहीं फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ का बजट भी 20 करोड़ रुपये के आसपास ही बताया गया है। कम बजट में बनीं ये फिल्में जिस तरह से कमाई कर रही हैं, उससे लगता नहीं है कि जल्द ही अपने बजट को वसूल कर पाएंगी। वीकएंड पर भी इन फिल्मों की कमाई में इजाफा नहीं दिखा है।  
विज्ञापन
Sohum Shah Crazxy And Superboys of Malegaon Movie Box Office Collection Day 3 Total Earnings
फिल्म 'छावा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या छावा के आगे टिक पाएंगी ये फिल्में
फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘क्रेजी’ के सामने सिनेमाघरों में अब भी विक्की कौशल की ‘छावा’ टिकी हुई है। यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसका क्रेज ही ज्यादा दर्शकों में देखा जा रहा है। ऐसे में इन दोनों छोटे बजट की फिल्मों को कम ऑडियंस मिल रही है। एक यह कारण भी इनकी धीमी कमाई का हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed