{"_id":"60640a3ddff861703909198e","slug":"somy-ali-reveals-salman-khan-cheated-on-her-leading-to-their-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सलमान ने मुझे धोखा दिया था', एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सालों बाद ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सलमान ने मुझे धोखा दिया था', एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सालों बाद ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 90 के दशक में सलमान खान और एक्ट्रेस सोमी अली के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब उन्होंने खुलासा किया है कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था और इसके बाद उनका दिल इस कदर टूटा कि वो इंडस्ट्री की छोड़कर चली गईं।
2 of 5
सोमी अली
- फोटो : gettyimages
16 साल की उम्र में सोमी अली सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी थी और तभी उन्होंने उनसे शादी करने का मन बना लिया था। सोमी ने अपना सामान पैक किया और मां से कहा कि वो सलमान से शादी के लिए भारत जाना चाहती हैं। वहीं भारत आने के बाद कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट और फिल्मों के बाद आखिरकार वह सलमान खान से मिलीं।
3 of 5
सोमी अली
सोमी अली की मुलाकात सलमान खान से हो चुकी थी और वो उन्हें डेट करने लगीं। दोनों का रिश्ता आठ साल तक चला और फिर 1999 में उनका ब्रेकअप हो गया। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप की पूरी कहानी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोमी अली
सोमी ने बताया कि 20 साल हो गए मुझे उनसे ब्रेकअप किए हुए। उसने मुझे धोखा दिया था और मैंने उससे ब्रेकअप कर लिया और वापस लौट आई। उन्होंने कहा कि अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। सलमान से रिश्ता खत्म होने के बाद सोमी पढ़ाई करने के लिए यूएस वापस चली गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
सोमी अली
- फोटो : social media
सोनी ने कहा कि, 'मैंने कई सालों से सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की। कई बार लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और आपको उनसे सीख मिलती है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी आता है जब जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।' सोमी का कहना है कि ब्रेकअप के बाद उन्हें बॉलीवुड में रुकने की कोई वजह नहीं दिखी। कहा जाता है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सलमान खान की जिंदगी में आ गई थीं और इसी वजह से सोमी का एक्टर के साथ ब्रेकअप हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।