{"_id":"5beacb68bdec2269685b1144","slug":"sonakshi-sinha-has-become-more-thin-than-katrina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना, कटरीना से ज्यादा पतली हो गई हैं सोनाक्षी, ताजा तस्वीरें होश उड़ा देंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना, कटरीना से ज्यादा पतली हो गई हैं सोनाक्षी, ताजा तस्वीरें होश उड़ा देंगी
Tue, 13 Nov 2018 06:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों अपनी हॉट तस्वीरों को शेयर कर फैन्स पर कहर ढाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा करियर के शुरुआती दिनों में काफी मोटी दिखाई देती थीं। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान की फिल्म दंबग से की थी। लोगों ने उनकी एक्टिंग को तो सराहा लेकिन उनके वजन के बारे में भी काफी सारी बातें की। फिल्म दबंग के बाद सोनाक्षी ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की हैं।
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
धीरे-धीरे सोनाक्षी ने अपना वजन काफी कम कर लिया है। हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह खूबसूरत दिखने के साथ साथ बेहद ही स्लिम भी नजर आ रही हैं। अब वह देखने में करीना और कटरीना से कम नहीं लगती। बता दें सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म के दौरान अपना 30 किलो वजन घटाया था।
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
अपनी फिटनेस को लेकर सोनाक्षी का कहना है कि ऐसी काया पाना आसान नहीं था। मैं जिम से नफरत करने वालों में से हूं। मुझे जिम से एलर्जी है। मैं इससे दूर भागना चाहती हूं, लेकिन मैंने अपने आपको फिट और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए बहुत पसीना बहाया है। बता दें कि जिम में पसीना बहाने के साथ सोनाक्षी ने अपने खाने पर भी खासा ध्यान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonakshi sinha
सोनाक्षी हॉट योगा को वेट लॉस करने के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज मानती हैं। जिसके लिए वह 40 डिग्री तापमान में हफ्ते में तीन दिन हॉट योगा भी करती हैं। सोनाक्षी का कहना है कि जब लोग उन्हें पहले से ज्यादा सुंदर, फिट और जवान बोलते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। सोनाक्षी का कहना है कि ऐसे शब्द उनके लिए दुनिया के सबसे अच्छे कॉम्पलिमेंट होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
फिल्म हैप्पी फिर से भाग जाएगी में काम करने के बाद सोनाक्षी पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। वहीं अब सोनाक्षी अपने नए प्रोजैक्ट्स पर काम कर रही हैं। वह करण जौहर की अपकमिंग फिल्म कलंक में नजर आएंगी। बता दें करण जौहर ने ट्वीट कर इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया था। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिंहा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। वहीं दूसरी तरफ यह साफ नहीं हो पाया है कि दबंग-3 में सोनाक्षी नजर आएंगी या कोई और एक्ट्रेस उन्हें रिप्लेस करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।