फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dahaad: सोनाक्षी सिन्हा को पुलिस अफसर बनने में लग गए 13 साल, सीरीज 'दहाड़' को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

Sun, 14 May 2023 09:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 14 May 2023 09:07 AM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी डिजिटल डेब्यू वेब सीरीज 'दहाड़' को लेकर बात की है। साथ ही 'दबंग' से लेकर 'दहाड़' तक के करियर एक्सपीरियंस को साझा करती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha On her journey from dabangg to dahaad says It Took Me 13 Years details inside
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा कागती के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'दहाड़' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस सीरीज को फैंस और दर्शक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'दहाड़' एक आठ एपिसोड का क्राइम ड्रामा है। इस सीरीज के साथ सोनाक्षी ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। अपने फिल्मों से लेकर सीरीज तक के सफर पर अब सोनाक्षी खुलकर बात करती नजर आई हैं। 

Sonakshi Sinha On her journey from dabangg to dahaad says It Took Me 13 Years details inside
दहाड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सोहम शाह, गुलशन देवैया और विजय वर्मा जैसे सितारे लीड रोल में हैं। सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के किरदार के साथ सोनाक्षी ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। वहीं, लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस 'दबंग' से लेकर 'दहाड़' तक के अपने करियर एक्सपीरियंस को साझा करती नजर आई हैं। 

Sonakshi Sinha On her journey from dabangg to dahaad says It Took Me 13 Years details inside
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है, 'दबंग में अपनी शुरुआत के 13 साल बाद, जहां मैंने एक पुलिस-पत्नी की भूमिका निभाई, मुझे अपने ओटीटी डेब्यू ‘दहाड़’ के साथ एक पुलिस वाले का किरदार निभाने का अवसर मिला। मेरा मानना है कि मैं इस भूमिका को निभाने के लिए पैदा हुई थी, और यह मेरे सबसे अच्छे अनुभवों में से एक था। अंजलि भाटी, एक किरदार, जिसे दर्शकों और प्रशंसकों से इतना प्यार मिला है। अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय है।'

 

The Kerala Story: अमेरिका, कनाडा के 200 से अधिक सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज, निर्माता का बड़ा दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha On her journey from dabangg to dahaad says It Took Me 13 Years details inside
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी ने अपने किरदार पर बात करते हुए आगे कहा, 'वह उन महिलाओं की तरह हैं जिनसे हम हर दिन मिलते हैं, जो घर और काम को बखूबी बैलेंस करती है। स्क्रिप्ट के लिए हां कहने में मुझे एक घंटे से भी कम समय लगा, और आज मैं इस फैसले के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि हर किरदार इतनी करुणा और प्रामाणिकता के साथ लिखा गया है कि वे हमारे दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होते हैं। शक्तिशाली पात्रों का समय- मजबूत, बोल्ड और कार्रवाई के लिए तैयार है, खासकर अगर वे महिलाएं हैं।'

KKBKJ: ओटीटी पर सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' को टक्कर देने आ रही यह फिल्म, जानें कब और कहां होगी रिलीज

विज्ञापन
Sonakshi Sinha On her journey from dabangg to dahaad says It Took Me 13 Years details inside
दहाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर वेब सीरीज 'दहाड़' रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के जरिए निर्देशित है। इसका निर्माण एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के जरिए किया गया है। सीरीज के निर्माता फरहान अख्तर, जोया अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed