फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबंग' खान ने बदली इन पांच अभिनेत्रियों की किस्मत, एक तो इंडस्ट्री की टॉप लिस्ट में शामिल

Fri, 29 Nov 2019 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 29 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha to sneha ullal salman khan launched these 5 actresses
सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के गॉडफादर कहे जाने वाले सलमान खान का सितारा बुलंदियों पर है। साथ ही वह अपने चाहने वालों की भी किस्मत चमकाने में लगे रहते हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई नगीने दिए हैं। आज हम आपको उन पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी किस्मत बदलने में सलमान खान ने अहम भूमिका निभाई।

sonakshi sinha to sneha ullal salman khan launched these 5 actresses
दबंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'दबंग' में सलमान खान ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाई। सोनाक्षी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं जिसमें 'सन ऑफ सरदार' और 'आर राजकुमार' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

sonakshi sinha to sneha ullal salman khan launched these 5 actresses
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

भूमिका चावला ने साल 2003 में 'तेरे नाम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में भूमिका ने मासूम और सहमी लड़की का किरदार निभाया था। भूमिका इस फिल्म में सलमान खान की हीरोइन बनी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और भूमिका का नाम हर एक की जुबां पर आ गया। माना जा रहा था कि भूमिका का फिल्मी सफर हिंदी सिनेमाजगत में काफी लंबा चलेगा लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म उतनी सफल नहीं हुई जितनी की 'तेरे नाम'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonakshi sinha to sneha ullal salman khan launched these 5 actresses
sneha ullal - फोटो : file photo

ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने के बाद सलमान ने बिल्कुल उनकी जैसी दिखने वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से लॉन्च किया। इसके बाद स्नेहा कुछ और फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।

विज्ञापन
sonakshi sinha to sneha ullal salman khan launched these 5 actresses
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media

कटरीना कैफ ने फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनकी पारी की असली शुरुआत सलमान खान के साथ हुई। कटरीना ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया' में सबसे पहले काम किया था। इस फिल्म के बाद कटरीना ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed