फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Bendre Birthday: वो हीरोइन जिसने लगा दिया माइकल जैक्सन के माथे पर तिलक, जीत ली कैंसर से जंग

Wed, 01 Jan 2025 08:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jan 2025 08:58 AM IST
सार

सोनाली बेंद्रे नब्बे के दशक की सबसे मशहूर अदाकारों में से एक हैं। वह उन चंद अभिनेत्रियों में से भी एक हैं, जिन्होंने तीनों खानों के साथ फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा भी वह रियल लाइफ फाइटर हैं क्योंकि उन्होंने कैंसर से जिंदगी की जंग जीती है। आज सोनाली बेंद्रे का जन्मदिन (1 जनवरी 1975) है, इस मौके जानिए, उनकी जिंदगी और फिल्म करियर से जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
Sonali Bendre Birthday Known UnKnown Facts About Actress Life Film Career
सोनाली बेंद्रे - फोटो : अमर उजाला

सोनाली बेंद्रे का नाम सुनते ही एक प्यारा-सा चेहरा आंखों के आगे आ जाता है। वह नब्बे के दशक में जवां दिलों की धड़कन बनीं। आज तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना के जितनी चर्चे होते हैं, उससे कहीं ज्यादा चर्चा में, सोनाली बेंद्रे अपने समय में रहा करती थीं। जब सोशल मीडिया नहीं था, तब भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा थी। जानिए, सोनाली के जन्मदिन पर, उनकी जिंदगी और फिल्मों से जुड़ी बातें। 

Sonali Bendre Birthday Known UnKnown Facts About Actress Life Film Career
सोनाली बेंद्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आइटम डांस हम्मा-हम्मा से हुई मशहूर 
सोनाली ने करियर की शुरुआत में कुछ फिल्में कीं, लेकिन उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली। फिर वह मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे (1995)' के गाने 'हम्मा हम्मा में नजर आईं। इस गाने को ए. आर रहमान ने गाया था। इस गाने में अपने डांस मूव्स के कारण सोनाली चर्चा में आ गईं, दर्शक उनके दीवाने हो गए। सोनाली के करियर के लिए यह गाना स्पेशल साबित हुआ, आगे उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आए। वह हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं और एक नामी अदाकारा बन गईं।

Alia-Ranbir: कपूर परिवार ने साथ मिलकर किया नए साल का स्वागत, देखें रणबीर-आलिया और राहा की खूबसूरत तस्वीरें 

Sonali Bendre Birthday Known UnKnown Facts About Actress Life Film Career
सोनाली बेंद्रे - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

माइकल जैक्सन को जब लगाया तिलक 
सोनाली बेंद्रे सिर्फ अपने फिल्म करियर की वजह से ही चर्चा में नहीं रही, वह माइकल जैक्सन को तिलक लगाने के लिए भी जानी जाती हैं। साल 1996 की बात है, पॉप स्टार माइकल जैक्सन मुंबई आए, सोनाली ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। माइकल की आरती उतारी और उनके माथे पर तिलक लगा दिया। यह तस्वीरें उस समय के हर अखबार, मैगजीन में छिपीं। खास बात यह रही कि सोनाली बेंद्रे ने माइकल जैक्सन का स्वागत मराठी साड़ी पहनकर किया था। 

Parikshit Sahni Birthday: राजकुमार हिरानी की फिल्मों में कई बार दिखा यह चेहरा, पहचाना कौन है यह दिग्गज अभिनेता 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre Birthday Known UnKnown Facts About Actress Life Film Career
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम

तीनों खान एक्टर्स के साथ अभिनय किया 
सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड में सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के साथ फिल्मों में अभिनय किया है। शाहरुख के साथ सोनाली बेंद्रे ने फिल्म ‘डुप्लीकेट’ में काम किया, सलमान खान के साथ ‘हम साथ साथ हैं’ में अभिनय किया और आमिर के साथ ‘सरफरोश’ में नजर आईं। सोनाली ने हिंदी के अलावा मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया है।

 

विज्ञापन
Sonali Bendre Birthday Known UnKnown Facts About Actress Life Film Career
सोनाली बेंद्रे ने जीती कैंसर से जंग - फोटो : सोशल मीडिया

कैंसर से लड़ी लंबी जंग 
सोनाली बेंद्रे के करियर से इतर उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो साल 2002 में उन्होंने अपने दोस्त गोल्डी बहल से शादी की, साल 2005 में उनका एक बेटा हुआ। जिंदगी अच्छी चल रही थी कि सोनाली को साल 2018 में कैंसर हो गया। उनकी जिंदगी पूरी तरह से पलट गई लेकिन सोनाली बेंद्रे ने हार नहीं मानी। उन्होंने कैंसर से लंबी जंग लड़ी और साल 2021 में वह कैंसर से मुक्त हो गई। इस तरह सोनाली ने साबित कर दिया कि वह एक रियल लाइफ फाइटर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed