फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, इलाज करवाने के लिए रवाना हुईं न्यूयॉर्क

Wed, 04 Jul 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre Diagnosed with high grade Cancer
सोनाली बेंद्रे

शाहरुख, सलमान और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दे चुकीं सोनाली बेंद्रे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है और वो इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुकी हैं । 

sonali bendre Diagnosed with high grade Cancer
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter

इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद दी है । उन्होंने कहा, 'जब आप जिंदगी से ज्यादा उम्मीदें रखते हैं तो तब वो एक जोर का झटका देती है । हाल ही में मुझे पता चला कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर है । मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं । मैं इन सबकी शुक्रगुजार हूं ।'

sonali bendre Diagnosed with high grade Cancer
govinda sonali bendre aa gaya hero

'इसके अलावा मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है । मेरे डॉक्टर की सलाह पर हमने तुरंत न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया । अब सारा ट्रीटमेंट न्यूयॉर्क में होगा । मैं इस मुश्किल घड़ी से निकलने की पूरी कोशिश करूंगी ।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonali bendre Diagnosed with high grade Cancer
govinda sonali bendre aa gaya hero

'पिछले कुछ दिनों में मुझे लोगों का बहुत प्यार मिला है । मैं इतना प्यार पाकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं । मेरे साथ पूरा परिवार मेरी ताकत बनकर खड़ा है ।' पिछले महीने सोनाली हिंदुजा सर्जिकल हेल्थकेयर में एडमिट हुई थीं ।
 



 

विज्ञापन
sonali bendre Diagnosed with high grade Cancer
सोनाली बेंद्रे

बता दें कि सोनाली से पहले एक्टर इरफान खान भी न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं । वो फिलहाल लंदन में हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं । इरफान ने भी अपनी इस बीमारी की खबर सोशल मीडिया के जरिए दी थी । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed