लॉकडाउन में सितारे घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस वजह से वो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। बाहर नहीं निकल पाने की वजह से भी उन्हें थ्रोबैक तस्वीरों से काम चलाना पड़ रहा है। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने ऐसे में अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
सोनाली बेंद्रे ने साझा की करियर के शुरुआती दिनों की तस्वीर, बोलीं- 'वो दिन थे जब...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर सोनाली के करियर के शुरुआती दिनों की है। वो फोटोशूट करवा रही हैं। कई तस्वीरों को मिलाकर उन्होंने वीडियो बनाया है। इस दौरान सोनाली ने लाल रंग की पोल्का डॉट्स ड्रेस पहनी है। साथ ही मैचिंग लिपस्टिक लगाई हुई है। सोनाली ने कैप्शन में इसी का जिक्र किया।
तस्वीर के साथ सोनाली ने कैप्शन में लिखा कि 'वो दिन जब आपके कपड़ों के साथ आपकी लिपस्टिक मैच होती थी। फ्लैशबैक फ्राइडे।' सोनाली के इस वीडियो पर दीया मिर्जा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी कमेंट करते हुए हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
बता दें कि साल 2018 में सोनाली बेंद्रे को कैंसर होने की खबर आई थी। सोनाली के साथ उनके बहुत सारे प्रशंसकों के लिए वो समय बहुत कठिन था। सोनाली ने इस बीमारी से लड़ाई लड़ी और जीतकर बाहर निकलीं। कैंसर के इलाज के लिए वो लंबे समय तक न्यूयॉर्क भी रही थीं।
कोरोना वायरस को देखते हुए सोनाली ने हाल ही में एक वीडियो साझा कर इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के उपाय बताए थे। सोनाली ने लिखा था कि 'इस कठिन समय में हम सब जानते हैं कि मजबूत इम्यूनिटी के क्या मायने हैं। कैंसर से जूझने के दौरान, मैंने इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी रिसर्च की।' सोनाली ने तीन स्टेप्स बताए, पहला स्टेप है भाप लेना, दूसरा स्टेप है एक गिलास गर्म पानी पीना और तीसरा स्टेप है पालक, अखरोट, आंवला, गाजर, हल्दी, अदरक, बादाम, दालचीनी, मुनक्का और ब्लूबेरी का शेक या जूस बनाकर पीना।
गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता ने दिया ये जबरदस्त जवाब