{"_id":"5ca6295dbdec2213e43a5981","slug":"sonali-bendre-shared-her-experience-during-cancer-treatment-and-hair-cut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर का इलाज करवाते वक्त क्या-क्या सोच रही थीं सोनाली बेंद्रे, अब किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर का इलाज करवाते वक्त क्या-क्या सोच रही थीं सोनाली बेंद्रे, अब किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonali bendre
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे लंबे समय से कैंसर की बीमारी की वजह से चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले ही वह कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटी हैं। उनका इलाज लंबे समय तक अमेरिका में चल रहा था। अब सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से जंग लड़ने और इस दौरान के अपने अनुभव को साझा किया है।
2 of 5
sonali bendre
- फोटो : file photo
हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस दौरान उन्होंने अपने कैंसर के दिनों को याद करते हुए बताया है कि किस तरह से उन्होंने जीने और ठीक होने की उम्मीद को नहीं छोड़ा था। सोनाली बेंद्रे ने कहा- 'मुझे सर्जरी और कीमोथैरेपी करवाते समय काफी तकलीफ हुई थी, लेकिन मरने का खयाल मुझे कभी नहीं आया। मुझे पता था कि काफी संघर्ष करना होगा,लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं मर जाऊंगी। '
There’s no one way to tell how our experiences change us or shape us. Not all transformations are visible. What I’ve learnt is to never let it hold me back. I‘d rather dress up and show up! That’s how I would describe my shoot for the @bazaarindia cover.https://t.co/ZMgJLPRr6Epic.twitter.com/WtXvdlWONz
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) April 3, 2019
3 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनाली बेंद्रे के शरीर में कैंसर काफी तेजी से फैल रहा था। इसके चलते उन्हें अपने इलाज के लिए बाल तक कटवाने पड़े। बालों को कटवाने और छोटे बालों के साथ रहने के अपने अनुभव को साझा करते हुए सोनाली बेंद्रे ने कहा- 'जब मैंने अपना सर शेव किया था तो मेरे दोस्तों ने उन्हें पास रखने के लिए कहा था, मुझे लगता है कि शायद मेरे अपने बालों के साथ लगाव की वजह से वो ऐसा बोल रहे थे लेकिन मैं उन बालों से छुटकारा पाना चाहती थी क्योंकि वो मेरे नहीं थे। मैं उनसे दूर चली जाना चाहती थी।'
इसके अलावा सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे छोटे बालों के साथ रहने में थोड़ा समय लगा लेकिन एक बार जब ये सेट हो गए तो मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने कई महीनों से अपने बालों को ट्रिम नहीं किया था तो जब मैगजीन के शूट के वक्त मुझसे अपने बालों को ट्रिम करने को कहा गया तो मैंने उस समय सोचा कि क्या सच में मुझे ऐसा करना चाहिए ? मैं कुछ प्रतिक्रिया दे पाती, उससे पहले ही उन्होंने मेरे बालों को ट्रिम करना शुरू कर दिया था और मैं अपने अपनी स्माइल नहीं रोक पा रही थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपनी जिंदगी में इस तरह का मेकओवर कराऊंगी लेकिन मुझे लगता है कि जिंदगी शायद यही है।'
आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे करीब 4 महीने तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाने के बाद भारत वापस लौटी हैं। वह कैंसर के इलाज के दौरान समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहीं और पल-पल की खबरें भी देती रही थीं। ऐसे में सोनाली के पति गोल्डी बहल ने भी हर मुश्किल घड़ी में उनका हौसला बढ़ाए रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।