फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर के दौरान ऐसा महसूस करने लगी थीं सोनाली बेंद्रे, 'विश्व कैंसर दिवस' पर बयां किया दर्द

Tue, 04 Feb 2020 10:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 04 Feb 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sonali Bendre shares emotional post on World Cancer Day 2020
Sonali Bendre - फोटो : Instagram

'विश्व कैंसर दिवस' चार फरवरी को मनाया जाता है। बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जो कैंसर जैसी खरतनाक बीमारी की वजह से अलवीदा कह चुके हैं जबकि बहुत से ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने कैंसर से जंग जीती। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी बॉलीवुड के उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। वह साल 2018 में कैंसर से पीड़ित थीं। 'विश्व कैंसर दिवस' पर सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Sonali Bendre shares emotional post on World Cancer Day 2020
sonali bendre - फोटो : social media

सोनाली बेंद्रे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर बेहद खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोनाली ने कैंसर के दौरान से लेकर इस बीमारी से ठीक होने तक के उनके लुक में आए बदलाव से जुड़ी तस्वीरों का वीडियो बनाकर साझा किया। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैंसर के बारे में अपने अनुभवों को भी साझा किया। सोनाली बेंद्रे ने कहा, 'जिंदगी में सिर्फ बदलाव ही स्थायी है और कैसे जिंदगी बदल जाती है। इस बात को करीब दो साल हो चुके हैं इस दौरान मैंने कई बातें सिखाई हैं। इस दौरान इसने मुझे एक अंधेरी सुरंग के आखिर में रोशनी देखने तक का धैर्य सिखाया है। मैंने खुद को नया पाया और रोजाना खुश रहने की क्षमता की ओर बढ़ना सीखा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Note to self 📝 P.S. For the rest of you, listen to your body and go for regular check ups, early detection helps! #WorldCancerDay

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

Sonali Bendre shares emotional post on World Cancer Day 2020
Sonali Bendre - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सोनाली बेंद्रे ने वीडियो में आगे कहा, 'मुझे खुद को पहचानने के सफर ने मुझे इस बात को याद दिलाया कि मैं इससे कहीं अधिक हूं। हम में से वह सभी लोग जो इससे गुजर रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि कैंसर हमें पारिभाषित नहीं कर सकता।' इस वीडियो को साझा करते हुए सोनाली ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'खुद के लिए नोट, आप सभी अपनी बॉडी को सुनें और रेगुलर चेकअप कराते रहें। पहले ही कैंसर की पहचान होने से मदद मिलती है, हैशटैग वर्ल्ड कैंसर डे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre shares emotional post on World Cancer Day 2020
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे के इस वीडियो पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे साल 2018 में हाई ग्रेड कैंसर से डायग्नोज हुई थीं। सोनाली ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। सोनाली के इस पोस्ट के बाद से उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। जिसके बाद न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला और उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली।

विज्ञापन
Sonali Bendre shares emotional post on World Cancer Day 2020
Sonali Bendre - फोटो : file photo

बात करें सोनाली बेंद्रे की फिल्मी सफर की तो उन्होंने साल 1994 में फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने काफी सुर्खियों बटोरीं साथ ही दर्शकों ने भी उन्हें काफी पसंद किया। फिल्म आग के बाद सोनाली बेंद्रे गद्दार, टक्कर,रक्षक, दिलजले और मेजर साब जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया। सोनाली बेंद्रे अब लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।  



पढ़ें: बॉलीवुड कलाकार भी नहीं रहे 'कैंसर' से अछूते, ताहिरा कश्यप से लेकर सोनाली बेंद्रे तक ने जीती जंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed