बॉलीवुड में इन दिनों जहां बहुत से कपल्स माता-पिता बनने वाले हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपने जीवन के इस नए फेज की शुरुआत कर चुके हैं। इन्हीं कपल्स में से एक हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा। पिछले महीने ही सोनम और आनंद के घर एक नन्हा राजकुमार आया है, जिसे अपने जीवन में पाकर दोनों बहुत खुश हैं। इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही सोनम अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। उनके बेटे वायु कपूर आहूजा की एक झलक पाने के लिए सभी फैंस बेकरार हैं। जहां पिछले दिनों सोनम कपूर ने बेटे के साथ की एक तस्वीर साझा की थी, वहीं आज फिर अभिनेत्री के बेटे की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। सोनम और आनंद के बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Sonam Kapoor: सोनम ने एक बार फिर दिखाई अपने बेटे की झलक, परदादी निर्मल कपूर की गोद में खेलता दिखा वायु
दरअसल, आज सोनम कपूर की दादी यानी निर्मल कपूर का जन्मदिन है और इसी मौके पर वायु आहूजा की नई तस्वीर सामने आई है। अभिनेता अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका लगभग पूरा परिवार नजर आ रहा है। तस्वीरों में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, निर्मल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा नजर आ रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक में सोनम की गोद में उनका बेटा नजर आ रहा है। पोस्ट साझा करते हुए अनिल ने लिखा, 'कमाल की बेटी, पत्नी, मां, दादा और अब परदादी का आज 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। आपके जैसा कोई नहीं है। हैप्पी बर्थडे मॉम।'
Deepika Padukone: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं दीपिका पादुकोण, जानें कितने खतरनाक हैं इसके लक्षण
अनिल कपूर के साथ-साथ सोनम कपूर ने भी अपनी दादी निर्मल कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने और अपने बेटे वायु के साथ अपनी दादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे दादी लव यू।' सामने आई पहली तस्वीर जहां सोनम के बचपन की है और वह अपनी दादी के साथ हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी दादी ने वायु को गोद में ले रखा है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने भी अपनी दादी को एक तस्वीर साझा कर बधाई दी है।
Nikki Tamboli: सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात के लिए फिर तिहाड़ गईं निक्की तंबोली? पुलिस ने खुद किया खुलासा
पिछले दिनों सोनम ने अपने बेटे वायु का वन मंथ बर्थडे मनाया था। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने खास अंदाज में बेटे का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। साथ ही इस खास मौके पर उन्होंने अपने के नाम का भी एलान किया है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह, उनके पति आनंद आहूजा और उनका नवजात बेटा नजर आ रहे हैं। तीनों की यह फैमिली फोटो बेहद प्यारी है। तस्वीर में तीनों ने पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। सोनम कपूर ने जहां पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है, वहीं आनंद आहूजा ने कुर्ता पाजामा। आनंद आहूजा की गोद में उनका बेटा है और सोनम कपूर बेटे की ओर टकटकी लगाए देखती नजर आ रही हैं, वहीं आनंद आहूजा सोनम कपूर को किस करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें , सोनम ने भी और सेलेब्स की तरह अभी तक अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के पहले कंटेस्टेंट का एलान! दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की हुई सलमान के शो में एंट्री