हैलोवीन मुख्य रूप से अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों में मनाया जाता है। हालांकि अब इसे कई देशों में मनाया जाने लगा है। हैलोवीन के दिन कई सितारे पार्टी में अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनकर गए। इस बीच सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का भी हैलोवीन लुक वायरल हो रहा है। इस हैलोवीन लुक को सोनम ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया जो वायरल हो रहा है।
जंजीरों में क्यों जकड़ी दिखीं सोनम कपूर? पति भी अलग लुक में आए नजर, वजह भी जान लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलोवीन लुक को साझा करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन लिखा- 'प्यार किया तो डरना क्या।' इस तस्वीर में सोनम अनारकली लुक में नजर आ रही हैं और खुद को जंजीरों में जकड़ा हुआ है। सोनम ने अपने साथ पति आनंद आहूजा की तस्वीर भी साझा की। आनंद आहूजा सलीम के लुक में नजर आ रहे हैं।
Pyaar kiya to darna kya ? @anandahuja #bhaaneHalloween @bhaane #salimanarkali
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के इस हैलोवीन लुक को यूजर्स भी पसंद कर रहे हैं। हैलोवीन डे 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। खास बात है कि सोनम कपूर ने बीते साल भी हैलोवीन डे पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में सोनम का लुक खतरनाक लग रहा था। देखिए तस्वीर....
Pyaar kiya to darna kya... #BhaaneHalloween #bhaane #mughleazam #anarkali
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
इससे पहले सोनम कपूर की दिवाली पार्टी चर्चा में रही थी। दरअसल, अभिनेत्री सोनम कपूर ने दिवाली पर अपने घर पार्टी रखी थी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। दिवाली के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दिवाली पार्टी में सोनम शाही लुक में नजर आई थीं।
सोनम की दिवाली पार्टी में पिता अनिल कपूर, कटरीना कैफ, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, श्रद्धा कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, सोनाक्षी सिन्हा, एकता कपूर और जाहन्वी कपूर के अलावा कई सितारे पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- वरुण धवन ने इलियाना को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, फिर अभिनेत्री ने कह दी ये बात