साल 1992 में रिलीज हुई 'दीवाना' फिल्म से शाहरुख खान का सिनेमाजगत में करियर शुरू हुआ था। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान धीरे-धीरे सिनेमाजगत में पैर जमाने लगे। शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल हो चुके हैं और उनकी बादशाहत इंडस्ट्री में अभी भी बरकरार है। यहां तक कि उन्हें 'किंग खान' के नाम से भी जाना जाता है। खास बात है कि फिल्मों में आने से पहले शाहरुख टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। शाहरुख खान का दो नवंबर को जन्मदिन है। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो फिल्मों में आने से पहले टीवी में काम कर चुके हैं।
इन 10 टीवी सितारों ने फिल्मों में की धमाकेदार एंट्री, शाहरुख खान तो बने रोमांस के 'बादशाह'
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहली नाम शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का आता है। शाहरुख ने पहली बार 'फौजी' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। इसके बाद सर्कस और दिल दरिया में नजर आए। इसके बाद किंग खान ने 'दीवाना' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद किंग खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख को आज सिनेमाजगत का बादशाह कहा जाता है।
विद्या बालन
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है विद्या बालन का। विद्या बालन ने साल 1995 में 'हम पांच' सीरियल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल सुपरहिट हुआ था। 'हम पांच' सीरियल में विद्या बालन को पहचानना भी मुश्किल है। अब उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिनीता' थी जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद विद्या ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं था। विद्या के नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत का पहला सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' था। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल हिट रहा। इसके बाद रियलिटी शो किए। साल 2013 में सुशांत ने 'काए पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। सुशांत ने अब तक कई फिल्में की लेकिन कुछ ही फिल्में हिट रही।
इरफान खान
एक्टर इरफान खान ने भी टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन सीरियल्स में 'चाणक्य', 'भारत की खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' शामिल है। इन सीरियल्स के बाद इरफान ने बॉलीवुड में कदम रखा।