सब्सक्राइब करें

रणबीर को KISS करने का ऑफर ठुकराया और कर बैठीं 'कॉकटेल, चंद फिल्मों में दिखीं ये अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Nov 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
diana penty when she replaced deepika padukone an ad film
Diana Penty - फोटो : file photo

अभिनेत्री डायना पेंटी 2 नवंबर को 34वां जन्मदिन मना रही हैं। डायना साल 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू करने वाली थीं। उन्हें रणबीर कपूर के अपोजिट अप्रोच किया गया था, रणबीर के साथ किसिंग सीन भी था लेकिन मॉडलिंग के कई कॉन्ट्रैक्ट होने की वजह से उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। बाद में डायना की जगह फिल्म में नरगिस फाखरी को लिया गया। 

Trending Videos
diana penty when she replaced deepika padukone an ad film
Diana Penty - फोटो : file photo

साल 2012 में डायना पेंटी ने फिल्म 'कॉकटेल' से डेब्यू किया। इम्तियाज अली ने ही उनका नाम निर्देशक होमी अदजानिया को सुझाया था। इस फिल्म में डायना के साथ दीपिका पादुकोण बतौर मुख्य अभिनेत्री के रोल में थीं। फिल्म में इलियाना ने मीरा नाम की सिंपल लड़की का किरदार निभाया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
diana penty when she replaced deepika padukone an ad film
diana penty - फोटो : file photo

फिल्मों से पहले डायना मॉडलिंग इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी थीं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में अपनी तस्वीरें एलीट मॉडल्स इंडिया को भेजीं, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। एलीट ने ही डायना को मॉडलिंग असाइनमेंट करने के लिए कहा। हालांकि कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग में करियर बनाने को लेकर डायना कन्फ्यूज थीं इसलिए उन्होंने पार्ट टाइम ही मॉडलिंग का काम किया।

diana penty when she replaced deepika padukone an ad film
Diana Penty - फोटो : file photo

साल 2005 में डायना ने आधिकारिक दौर पर एलीट मॉडल्स इंडिया के लिए काम करना शुरू किया। कम ही समय में डायना ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली। यही नहीं मेबलीन के एक एड के लिए डायना ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया था। 

विज्ञापन
diana penty when she replaced deepika padukone an ad film
Diana Penty - फोटो : file photo

फिल्मों की बात करें तो 'कॉकटेल' के हिट होने के बाद डायना पेंटी 4 साल बाद फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में नजर आई थीं। इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा डायना ने 'लखनऊ सेंट्रल', 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और 'खानदानी शफाखाना' में नजर आ चुकी हैं।

इस अभिनेत्री ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed