सोशल मीडिया पर सितारे अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कई बार इन तस्वीरों में फैंस भी अपने चहेते सेलिब्रिटी को पहचान नहीं पाते हैं। अब ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसे एक अभिनेत्री ने शेयर की है।
बॉलीवुड छोड़ चुकीं इस अभिनेत्री ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?
समीरा रेड्डी ने अपने टीनएज के वक्त की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में समीरा ओवर साइज नजर आ रही हैं। उन्होंने चेक शर्ट पहन रखी है। फोटो को शेयर करते हुए समीरा ने कैप्शन में लिखा- 'मजाक से परे, मैं इस बात से लगातार संघर्ष कर रही हूं कि मुझे तब कैसे जज किया जाता था। मुझ पर अच्छा दिखने का बहुत प्रेशर था। एक प्यार करने वाले पति और दो बच्चों के बावजूद, आज भी ऐसे मौके हैं जब मैं उसी चिंता को महसूस करती हूं, जिससे मुझे अपने शरीर पर संदेह होता है।'
A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
इससे पहले भी समीरा कई बार वजन और रंग को लेकर बातें शेयर करती रही हैं। एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए समीरा ने कैप्शन में लिखा था- 'पहचानो कौन? उम्र 13 साल, क्लास में सबसे लंबी जो उसके लिए काफी अजीब था। काश किसी ने मुझे खुद को प्यार करना सिखाया होता। मैंने अपना पूरा टीनएज, लोग मुझे स्वीकार करेंगे कि नहीं और वजन घटाने में गुजार दिया।'
बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं समीरा रेड्डी ने 12 जुलाई को एक बेटी को जन्म दिया था। फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर भी समीरा सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस जुड़ी हैं।
बता दें, समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी। अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं। ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है। समीरा और अक्षय की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठेे थे। दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया। इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी।
जन्मदिन पर शाहरुख के बंगले के बाहर जुटे फैंस, किंग खान को देखते ही ऐसा था रिएक्शन