फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के डेढ़ महीने के अंदर सोनम कपूर ने अपने बच्चे को लेकर किया खुलासा, नाम भी बताया

Fri, 22 Jun 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have decided their baby surname already
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
शादी के बाद सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं और पति आनंद आहूजा के साथ मौज मस्ती कर रही हैं। आए दिन उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के एक इंटरव्यू की भी चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के बारे में बताया है।


 
Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have decided their baby surname already
sonam kapoor and anand ahuja
'फर्स्ट पोस्ट ' को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि वह अपने बच्चे के नाम में 'सोनम आहूजा' जरूर लगाएंगी। बता दें यह आनंद आहूजा का सरनेम है।  सोनम कपूर से शादी के बाद आनंद आहूजा ने अपना नाम बदलकर 'आनंद सोनम आहूजा' कर लिया है। वहीं, सोनम कपूर ने भी शादी के बाद अपना नाम बदलकर 'सोनम कपूर आहूजा' कर लिया।

 
Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have decided their baby surname already
sonam kapoor wedding
सोनम कपूर ने कहा,'शादी के बाद आनंद भी अपना नाम बदलना चाहते थे। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या उन्हें अपना नाम आनंद आहूजा कपूर करना चाहिए या फिर आनंद कपूर आहूजा। इस पर मैंने कहा कि कपूर मेरे पापा का नाम है।' एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती थीं कि आनंद और उनके बच्चों के नाम में उनका नाम हो। उन्होंने कहा, 'मेरे कहने पर आनंद ने अपना नाम 'आनंद सोनम आहूजा' रखा। हमारे नए नाम हमारे पासपोर्ट पर भी हैं। '

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have decided their baby surname already
Sonam Kapoor
सोनम कपूर ने कहा कि हमारा समाज पुरुष प्रधान है इसलिए उनके नाम में मां सुनीता का नाम नहीं बल्कि पापा अनिल का नाम जुड़ा। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं इसलिए शादी के बाद भी उनका सरनेम अपने नाम से नहीं हटाया। मगर उनके बच्चे को बाप के साथ-साथ मां का भी नाम मिले इसलिए उसका सरनेम 'सोनम आहूजा' होगा। 

 
विज्ञापन
Sonam Kapoor And Anand Ahuja Have decided their baby surname already
sonam kapoor
गौरतलब है कि सोनम कपूर से पहले टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक ने भी ऐसा ही फैसला किया। सानिया मिर्जा ने बताया कि वह अपने बच्चे के नाम में अपना और अपने पति,दोनों का सरनेम लगाएंगी। यानी उनके बच्चे का सरनेम 'मिर्जा मलिक' होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed