{"_id":"5ad40e7b4f1c1b76098b4c38","slug":"sonam-kapoor-and-anand-ahuja-is-now-getting-married-on-6th-and-7th-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब इस डेट को होगी सोनम कूपर की शादी, दिग्गज एक्टर्स को भेजा गया न्योता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब इस डेट को होगी सोनम कूपर की शादी, दिग्गज एक्टर्स को भेजा गया न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आर रही थीं कि सोनम और आनंद आहूजा की शादी 29 अप्रैल को मुंबई में होगी। वहीं सूत्रों की मानें तो शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि अब शादी 6 और 7 मई को मुंबई में होगी।
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
जानकारी के मुताबिक शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा ऐसा इसलिए क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि शादी कहां होगी इसे लेकर बीते कुछ दिनों में कई जगहों के नाम सामने आए। जिसमें स्विटजरलैंड से लेकर उदयपुर का नाम ज्यादा चर्चा का विषय रहा। बाद में शादी के लिए मुंबई ही फाइनल किया गया।
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की मचअवेटेड शादी बांद्रा या फिर जुहू के होटल से हो सकती है। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि शादी के लिए न्योता रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
आनंद आहूजा देश के पहले शू स्टोर के फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। दिल्ली बेस्ड कई फैशन ब्रांड के वह मालिक भी हैं। इतना ही नहीं आनंद आहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली की अमेरिकन एंबेसी से की है। अमेरिका में आनंद आहूजा ने एमेजॉन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Sonam Kapoor
शादी की सभी सेरेमनी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। शादी की जगह फाइनल होने के बाद अब सोनम हनीमून का वेन्यू भी फाइनल करने में जुटी हैं। वहीं सोनम के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।