बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा अपने बेबाक विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को लेकर अपनी राय साझा की है। दरअसल मशहूर मॉडल और टीवी पर्सनालिटी क्रिसी टाइगन के ट्विटर छोड़ने की घोषणा करने के बाद सोनम ने ट्विटर को लेकर एक सुझाव दिया है।
सोनम कपूर ने पूछा- क्या हम सब ट्विटर छोड़ दें? ट्रोलर्स से डील करने का दिया ये सुझाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को क्रिसी टाइगन ने ट्विटर ये कहते हुए छोड़ा कि इससे उनके जीवन में नकारात्मका बढ़ रही है। अब इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि ट्विटर कुछ ज्यादा ही खतरनाक हो गया है। सोनम का कहना है कि ट्विटर पर अकाउंट बनाने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य कर देना चाहिए।
सोनम ने क्रिसी के ट्वीट का कुछ हिस्सा साझा करते हुए एक सवाल पूछा है। क्रिसी ने अपने ट्वीट में लिखा था,'मेरे जीवन का लक्ष्य लोगों को खुश रखना है और जब मैं ऐसा नहीं कर पाती हूं तो मुझे दुख महसूस होता है'। इसके बाद उन्होंने नकारात्मका से परेशान होते हुए ट्विटर छोड़ने का फैसला किया। वहीं सोनम ने ट्वीट करते हुए सवाल पूछा क्या ट्विटर कुछ ज्यादा ही विषैला हो गया है?
Has Twitter become too toxic? @Twitter @TwitterIndia @jack pic.twitter.com/I5HMr5EMEd
ट्विटर से नकारात्मकता को खत्म करने का सुझाव देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि, 'क्या हम सभी को ट्विटर छोड़ देना चाहिए? मैं इस पर बहुत सक्रिय तो नहीं रहती, लेकिन बहुत से समाचार मुझे यहीं से मिलते हैं। हालांकि यहां आने वाली खबरों की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। सोशल मीडिया अकाउंट को खोलना भी बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा हम असल जिंदगी में कोई भी अकाउंट खोलते हैं।जरूरी है पहचान पत्र का अनिवार्य होना'।