फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर ने इस तरह किया PADMAN का प्रमोशन, स्कूल में लड़कियों को बांटे सेनिटरी नैपकिन

Mon, 22 Jan 2018 10:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor distributes sanitary pads during padman promotion
sonam kapoor
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का प्रमोशन जोर शोरसे चल रहा है। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही सोनम कपूर ने फिल्म प्रमोशन का नायाब रास्ता अपनाया है।  फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोनम ने स्कूली छात्राओं को सेनिटरी नैपकिंस बांटे। 
sonam kapoor distributes sanitary pads during padman promotion
sonam kapoor
रविवार को सोनम कपूर ने डायरेक्टर आर बाल्की के साथ मिलकर स्कूली छात्राओं के बीच सेनिटरी पैड वितरित किये और उन्हें पीरियड के बारे में जागरूक किया। सोनम ने इस मौके पर ये भी बताया कि यह एक नेचुरल प्रक्रिया है और हमें इस दौरान कैसे अपना ख्याल रखना है।
sonam kapoor distributes sanitary pads during padman promotion
sonam kapoor
‘पैडमैन’की कहानी सेनेटरी नैपकिंस के क्षेत्र में क्रांतिकारी आविष्कार करने वाले उस अरुणाचलम मुरुगनाथम की ज़िंदगी पर आधारित है जिन्होंने हाइजनिक और सस्ते नैपकिन बनाने वाली मशीन बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor distributes sanitary pads during padman promotion
sonam kapoor
इस मौके पर संस्था की लड़कियों ने पारंपरिक अंदाज में टीका लगाकर सोनम का स्वागत किया। आपको बता दें कि पैडमैन की रिलीज डेट टाल कर 9 फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
sonam kapoor distributes sanitary pads during padman promotion
sonam kapoor
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। पैडमैन पीरियड्स के दौरान महिलाओं के सामने पेश आने वाली दिक्कतों को उजागर करती एक संदेश देने वाली फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed