फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद सोनम ने अब किया खुलासा, दुनिया के इस सबसे खूबसूरत देश में मनाने जाएंगी हनीमून

Tue, 22 May 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor honeymoon planning to greece with anand ahuja
ग्रीस

शादी के तुरंत बाद ही सोनम कपूर काम में बिजी हो गई थीं। पहले वो कांस में गईं जहां उनके अपीयरेंस को सभी ने सराहा। उसके बाद अब वो अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हो गई हैं। काम की वजह से वो अभी तक हनीमून पर भी नहीं जा सकीं लेकिन अब जब 1 जून को उनकी फिल्म रिलीज हो जाएगी तो वो फ्री हो जाएंगी। ऐसे में सोनम अब अपना हनीमून प्लान करने में जुट गई हैं। 

sonam kapoor honeymoon planning to greece with anand ahuja
सोनम कपूर

स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सोनम पति आनंद के साथ हनीमून मनाने यूरोप के देश ग्रीस जाने वाली हैं। इसका खुलासा खुद सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। सोनम ने सभी को शादी का गिफ्ट देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुक्रिया कहा। इसी दौरान उन्होंने बताया कि वो और आनंद ग्रीस जाने का प्लान कर रही हैं। 

sonam kapoor honeymoon planning to greece with anand ahuja
सोनम कपूर

सोनम की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद माना जा रहा है कि वो ग्रीस हनीमून मनाने ही जाएंगी और वैसे भी रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के लिए यूरोप के इस खूबसूरत देश से बेहतर भला क्या हो सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor honeymoon planning to greece with anand ahuja
सोनम कपूर

आपको बता दें कि उनके पति का मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में बड़ा अपार्टमेंट है। क्या सोनम अब यहां रहेंगी? सोनम ने तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुए मीडिया से साफ कहा है कि उनका इरादा फिलहाल दिल्ली या लंदन जाने का नहीं है। वो अपने पिता के जुहू स्थित घर में ही रह रही हैं। उन्हें फिलहाल मुंबई में बहुत काम है। 

विज्ञापन
sonam kapoor honeymoon planning to greece with anand ahuja
सोनम कपूर

सोनम ने कहा है कि वह पति के साथ बांद्रा कुर्ला वाले अपार्टमेंट में भी नहीं रहेंगी क्योंकि वहां उनके मन मुताबिक इंटीरियर डिजाइनिंग में करीब साल भर लगेगा। इसके बाद ही उनका वहां जाने का इरादा है। सोनम की बातों से साफ है कि वो ससुराल नहीं जा रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed