फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस की फटकार पर जवाब देकर ट्रोल हुई सोनम कपूर, यूजर्स बोले- 'तुम US की प्रेसिडेंट हो क्या'

Sat, 15 Dec 2018 11:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Dec 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Indulges In Twitter War With Mumbai Police fans trolled her
Sonam Kapoor

सोनम कपूर इन दिनों 'द जोया फैक्टर' के को-स्टार दलकीर सलमान के साथ शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच दलकीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो कार का हैंडल छोड़कर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनम कपूर एक्टर को 'वीयरडो' कहते हुए सुनाई दे रही हैं।

Sonam Kapoor Indulges In Twitter War With Mumbai Police fans trolled her
दुलकुएर सलमान
इस वीडियो के सामने आते ही जब मुंबई पुलिस ने दलकीर के वीडियो को री-पोस्ट करते हुए उन्हें फटकार लगाई तो सोनम भी ट्विटर पर ही उनसे भिड़ गईं। सोनम कपूर ने अपने साथी कलाकार का बचाव करते हुए ट्वीट करते हुए कहा, 'हम गाड़ी नहीं चला रहे थे। हम एक ट्रक से बंधे हुए थे, जो चल रहा था। मुझे उम्मीद है और मुझे पता है कि आप नियमित रूप से भी समान रुचि दिखाते हैं। दलकीर ने भी मुंबई पुलिस के ट्वीट पर जताते हुए कहा कि मुंबई पुलिस को पहले सारे तथ्य जांच लेने चाहिए।

 
Sonam Kapoor Indulges In Twitter War With Mumbai Police fans trolled her
sonam kapoor
इसके बाद फैंस ने सोनम कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- पुलिस अपना काम कर रही है। तुम बहुत घमंडी हो सोनम। तुम ऐसे बात कर रही हो जैसे यूएस की प्रेसिडेंट तुम ही हो। वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा- अगर अनिल कपूर तुम्हारे पिता नहीं होते तो तुम्हे कोई नहीं जानता। एक यूजर ने लिखा- रेगुलर तो मैडम ने ऐसे लिखा है जैसे एलिजाबेथ हो..
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Indulges In Twitter War With Mumbai Police fans trolled her
sonam kapoor - फोटो : Instagram
खैर ट्रोल होने के बाद सोनम कपूर ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मुंबई पुलिस अपना काम कर रही हैं और हमें उनके काम में दखलअंदाजी न करते हुए उन्हें थैंक्स बोलना चाहिए।

 



 
विज्ञापन
Sonam Kapoor Indulges In Twitter War With Mumbai Police fans trolled her
ek ladki

बता दें कि दलकीर सलमान और सोनम कपूर फिल्म 'द जोया फैक्टर' में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दलकीर फिल्म 'कारवां' में इरफान खान और मिथिला पारकर के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करने जा रहीं हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है।  

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed