{"_id":"5aeff2854f1c1bed778b70cd","slug":"sonam-kapoor-mehndi-outfit-footwear-makeup-and-accesories-proves-she-is-the-coolest-bride-to-be","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेहंदी के दौरान सोनम ने पहना भारी-भरकम लहंगा, मगर चप्पल पर नहीं गई होगी किसी की नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मेहंदी के दौरान सोनम ने पहना भारी-भरकम लहंगा, मगर चप्पल पर नहीं गई होगी किसी की नजर
Mon, 07 May 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor Wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को एक बेहद निजी समारोह में उनकी मेहंदी की रस्म निभाई गई। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हर तरफ उनके लहंगे, झुमकों और मेकअप की चर्चा हो रही है। मगर शायद ही किसी का भी ध्यान उनके पांव पर गया होगा।
2 of 5
सोनम कपूर मेहंदी लगवाती हुईं
अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान सोनम कपूर ने भारी-भरकम लहंगा पहना। उनकी इस ट्रेडिशनल ड्रेस को फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया है। गुलाबी, नीले और सफेद रंग के पोल्की डिजाइन के लहंगे में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, चांदबाली उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
3 of 5
Sonam Kapoor
सोनम कपूर के हाथ और पांव में मेहंदी लगी थी। जाहिर है वह लहंगे के साथ ऊंची हील वाली सैंडल या फिर किसी भी तरह का जूता नहीं पहन सकती थीं। मगर सोनम ठहरीं फैशन आइकॉन, वह भला फैशन गोल्स सेट करने से पीछे कैसे रह सकती थीं। उन्होंने लहंगे के नीचे एक नामी एथलीजर और स्पोर्ट्स ब्रांड का सफेद रंग का चप्पल पहना। अब उनके फुटवियर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonam Kapoor Wedding
- फोटो : Instagram
सोनम कपूर की मेहंदी में पापा अनिल कपूर, भाई हर्षवर्धन और बहन रिया कपूर सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए। वहीं चचेरी बहनें खुशी और जाह्नवी कपूर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर लहंगे में पहुंचीं। अर्जुन कपूर, अंशुला और मोहित मारवाह भी बहन की शादी की रस्मों में शामिल हुए। बॉलीवुड से सिर्फ करण जौहर सोनम की मेहंदी में स्पॉट किए गए।
विज्ञापन
5 of 5
Sonam Kapoor Wedding
मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने सोनम कपूर को मेहंदी लगाई। आठ मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। इसके बाद शाम में दोस्तों, बिजनेस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए इस सेलिब्रिटी कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।