सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus: सेल्फ आइसोलेशन में सोनम कपूर, सास से बात करने का वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Mar 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor News In Hindi she have a conversation with her mother-in-law from Coronavirus
Sonam Kapoor - फोटो : social media

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इस खतरनाक वायरस का खौफ आम से लेकर खास लोगों के बीच साफ देखा जा सकता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्मी सितारों पर भी कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा लंदन से लौटीं। लौटने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। 

Trending Videos
Sonam Kapoor News In Hindi she have a conversation with her mother-in-law from Coronavirus
sonam kapoor - फोटो : social media

इस दौरान सोनम कपूर किसी से भी मिलना-जुलना भी नहीं कर रही हैं, लेकिन उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी सासू मां से बेहद खास अंदाज में मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जी हां, Glamour Alert नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम कपूर की आइसोलेशन में रहते हुए एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में वह सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor News In Hindi she have a conversation with her mother-in-law from Coronavirus
sonam kapoor - फोटो : social media

वीडियो में सोनम कपूर अपने आइसोलेशन के शीशे के दूसरी ओर से अपनी सास प्रिया आहूजा को हाथ हिलाते हुए हाई करती हैं। वहीं उनसी सास भी शीशे के दूसरी तरफ उनसे इशारे में बात करने की कोशिश करती हैं। फिल्मी बहू और सास की ये केमेस्ट्री सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि अभिनेत्री सोनम कपूर बुधवार को पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटीं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Amidst Coronavirus scare, Sonam Kapoor and Anand Ahuja return to Delhi from London. This cute video of quarantined Sonam talking with her mother-in-law will melt your heart ❤️ @glamouralertofficial 😘💕 * * * #SonamKapoor #SonamKapoorAhuja #AnandAhuja #FamJam #Family #FamilyGoals #Bollywood #BollywoodStars #Gorgeous #Beautiful #GlamourAlert

A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial) on

Sonam Kapoor News In Hindi she have a conversation with her mother-in-law from Coronavirus
sonam kapoor - फोटो : social media

इस बात की जानकारी खुद सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मास्क लगाए तस्वीर साझा करके दी। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अपनी मास्क वाली तस्वीर के साथ सोनम कपूर ने कैप्शन भी दिया था। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं अपने पति के साथ भारत जा रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। सभी को ढेर सारा प्यार।' 

विज्ञापन
Sonam Kapoor News In Hindi she have a conversation with her mother-in-law from Coronavirus
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

इसके साथ ही सोनम ने भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद भारत सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की एयरपोर्ट की गई तैयारियों की काफी तारीफ की। वीडियो में सोनम ने बताया कि एयरपोर्ट पर कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं। उन्होंने अपने आपको आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है जिससे बाकी लोगों सुरक्षित रहें।

उदित और दीपा की ये है अनोखी लव स्टोरी, लिटिल चैंप्स के सेट पर अलका याग्निक को मिला बर्थडे गिफ्ट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed