सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, डर कर कांपने लगीं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor share experience of taxi ride she is scared now
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर हैं । वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में समय बिता रही हैं । हाल ही में सोनम ने लंदन में टैक्सी इस्तेमाल करने का एक बुरा अनुभव शेयर किया । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वो बुरी तरह डर गई हैं । सोनम ने लदंन में टैक्सी सर्विस को लेकर अपने डर को लोगों को सामने रखा।

Trending Videos
sonam kapoor share experience of taxi ride she is scared now
sonam kapoor - फोटो : instagram

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह एक कैब ड्राइवर के व्यवहार से काफी डर गई हैं। वहीं, इस मामले में टैक्सी सर्विस ने सही समय पर प्रतिक्रिया भी नहीं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हेलो, मैंने अभी टैक्सी सर्विस के साथ लंदन में काफी डरावना अनुभव किया। कृपया सावधान रहें। सबसे सही और सुरक्षित यह है कि लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। मैं बुरी तरह से डर गई हूं।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor share experience of taxi ride she is scared now
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
सोनम ने आगे बताया कि कैब का ड्राइवर मानसिक रूप से अस्थिर था। वह उनके ऊपर जोर-जोर से चिल्ला रहा था। राइड खत्म होते-होते मैं बिलकुल डर गई थी। सोनम की शिकायत के बाद टैक्सी सर्विस ने सोनम से माफी मांगी। इसके बाद सोनम ने कैब कपंनी को भी एक जवाब लिखा। 

 

sonam kapoor share experience of taxi ride she is scared now
sonam kapoor - फोटो : amar ujala
सोनम ने कहा, 'मैंने आपके एप पर कई बार शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन फोन डिस्कनेक्ट किया गया। आपको अपने सिस्टम को अपडेट करने की जरूरत है। नुकसान तो हो चुका है। अब करने के लिए कुछ भी नहीं  बचा।' बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलेब्रिटी ने सर्विस को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई हो। 

 

विज्ञापन
sonam kapoor share experience of taxi ride she is scared now
sonam kapoor - फोटो : social media

कुछ समय पहले राहुल बोस ने एक होटल की महंगी सर्विस को लेकर पोस्ट किया था। इसके अलावा समय-समय पर कई और सेलेब्स सोशल मीडिया के सहारे ऐसी समस्याओं से लोगों को रूबरू कराते रहते हैं । 

'द रॉक' के पिता रॉकी जॉनसन का निधन, डब्ल्यूडब्ल्यूई में चलता था सिक्का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed