फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सोनम कपूर की गोद में दिखा नन्हा मेहमान, तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

Sun, 25 Jul 2021 12:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Jul 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Sonam kapoor share photos of her new dog says meet the newest member of kapoor family
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड की हिट हीरोइन सोनम कपूर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने बेबाक बयानों तो कभी अपने अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सोनम फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सोनम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और शादी के बाद से अब वो चुनिंदा स्क्रिप्ट पर ही काम कर रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले सोनम लंदन से भारत लौटी थीं और अपने पिता अनिल कपूर से मिलकर काफी भावुक हो गईं थीं। इस दौरान उन्होंने काफी ढीले ढाले कपड़े पहने थे।



सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान

इसके बाद लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि कहीं सोनम कपूर जल्द ही खुशखबरी तो नहीं देने वाली हैं?  इसके साथ ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। इसके बाद सोनम ने साफ किया था कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। अब हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं और बताया है कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Sonam kapoor share photos of her new dog says meet the newest member of kapoor family
अपने डॉगी के साथ सोनम कपूर - फोटो : Instagram

दरअसल सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें वो एक प्यारे से डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। डॉगी को गोद में लिए वो काफी खुश दिख रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने लिखा, 'कपूर परिवार के सबसे नए सदस्य से आपका परिचय करवाती हूं। मिलिए -रसैल क्रो कपूर से। यहां मेरे साथ उसकी खुशनुमा तस्वीरें हैं'। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोनम को बधाई दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

Sonam kapoor share photos of her new dog says meet the newest member of kapoor family
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से सोनम अक्सर दिल्ली या लंदन ट्रैवेल करते नजर आती हैं। हालांकि इस बीच कहीं भी सोनम के प्रेग्नेंसी की कोई खबर सामने नहीं आई। वहीं जब सोनम भारत लौटीं तो उनके ढीले ढाले कपड़ों को देखकर लोग कयास लगाने लगे कि सोनम मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam kapoor share photos of her new dog says meet the newest member of kapoor family
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को शांत करने के लिए भी सोनम ने बेहद अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो साझा किया था जिसमें वो एक हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही थीं। इस स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा, 'मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए गर्म पानी की बोतल और जिंजर टी'। इसके साथ ही फैंस को पता चल गया कि सोनम प्रेग्नेंट नहीं हैं।

विज्ञापन
Sonam kapoor share photos of her new dog says meet the newest member of kapoor family
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा दुलकर सलमान ने काम किया था। फिल्म को ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया तो नहीं मिली। इसके अलावा वह पिछले साल अपने पिता के साथ एके वर्सेस एके में कैमियो करती भी दिखाई दी थीं। सोनम बहुत जल्द अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रही हैं जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed