फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, ब्लैक आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor shared pictures flaunting baby bump on instagram the actress looked beautiful in black outfit
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। बीते महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर करने के बाद से ही सोनम लगातार सोशल मीडिया पर अपने तस्वीर साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल में अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।

 

Sonam Kapoor shared pictures flaunting baby bump on instagram the actress looked beautiful in black outfit
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में सोनम अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी कुल पांच तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में सोनम कपूर पारदर्शी काले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।

Sonam Kapoor shared pictures flaunting baby bump on instagram the actress looked beautiful in black outfit
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस इस फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काले रंग की अपनी इस ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती सोनम कपूर की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। अपने इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी आई मेकअप कैरी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor shared pictures flaunting baby bump on instagram the actress looked beautiful in black outfit
सोनम कपूर, रिहाना - फोटो : Social media

इसके साथ ही मैचिंग की हील्स और ईयरिंग्स उनक इस लुक को और भी गॉर्जियस बना रही है। सोनम कपूर की इन फोटो पर फैंस के साथ- साथ कई फिल्मी कलाकार भी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों पर सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर, भूमि पेडनेकर, नरगिस फाखरी जैसे कई सितारों ने कमेंट किया है। वहीं, अभिनेत्रि की इन तस्वीरों को देख कई लोग उनकी तुलना मशहूर हॉलीवुड गायिका रिहाना से कर रहे हैं। दरअसल,रिहाना भी काले रंग का जालीदार ड्रेस में कुछ दिनों पहले बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। ऐसे में कई लोग कह रहे हैं कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने रिहाना को कॉपी किया है।

विज्ञापन
Sonam Kapoor shared pictures flaunting baby bump on instagram the actress looked beautiful in black outfit
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 21 मार्च को इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई, साल 2018 में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले कई सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed