सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सुधीर मुनगंटीवार के बयान पर भड़की सोनम कपूर, कहा- अज्ञानी और अनपढ़; जानिए क्या है पूरी मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 31 Dec 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor slams BJP MLA Sudhir Mungantiwar for his comment on LGBTQ community
सोनम कपूर और सुधीर मुनगंटीवार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर न केवल अपनी फिल्मों की वजह से बल्कि सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार की हालिया टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। दरअसल मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय के लिए आपत्तिजनक बयान दिया था।

Trending Videos
Sonam Kapoor slams BJP MLA Sudhir Mungantiwar for his comment on LGBTQ community
सुधीर मुनगंटीवार - फोटो : सोशल मीडिया

वह महाराष्ट्र पब्लिक यूनिवर्सिटी एक्ट, 2016 के तहत प्रस्तावित संशोधन बिल के खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी बोर्ड में एलजीबीटीक्यू+ समुदाय को शामिल करने के खिलाफ कहा, "क्या आप लैसबियंस और गे (समलैंगिको) को सदस्यों के रूप में नियुक्त करने जा रहे हैं? क्या इस पर एक संयुक्त चिकित्सा समिति का गठन नहीं किया जाना चाहिए? इसमें बायसेक्सअुल और एसेक्सुअल संबंधों का उल्लेख है। हालांकि, अभी तक किसी ने भी इन्हें परिभाषित नहीं किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor slams BJP MLA Sudhir Mungantiwar for his comment on LGBTQ community
सुधीर मुनगंटीवार - फोटो : सोशल मीडिया

मुनगंटीवार ने अलैंगिक संबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा, "अलैंगिक संबंध। किसी ने इसे परिभाषित नहीं किया है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति के किसी जानवर के साथ अलैंगिक संबंध हैं, तो क्या जानवर आकर प्रमाणित करेगा कि एक अलैंगिक संबंध था? क्या चल रहा है?"

Sonam Kapoor slams BJP MLA Sudhir Mungantiwar for his comment on LGBTQ community
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी मुनगंटीवार की टिप्पणियों की निंदा की। यस, वी एक्जीस्ट इंडिया द्वारा एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए, सोनम ने लिखा, "अज्ञानी, अनपढ़ और आहत।"

विज्ञापन
Sonam Kapoor slams BJP MLA Sudhir Mungantiwar for his comment on LGBTQ community
उदय समंत और सुधीर मुनगंटीवार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने भी मुनगंटीवार की आपत्तियों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "समान अवसरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले आ चुके हैं। सिर्फ इस मुद्दे की ओर इशारा करके सदस्य (मुनगंटीवार) गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं... इसमें कोई नई बात नहीं है जो हम कर रहे हैं, देश के दूसरे हिस्से में इसी तरह के कानून भी बने हैं। हम विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही संशोधन विधेयक लाए हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed