रविवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से हर कोई हैरान है। सभी इतना बड़ा कदम उठाए जाने के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। हालांकि सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर सलमान खान, करण जौहर आलिया भट्ट और सोनम कपूर जैसे सितारों पर भी खूब निशाना साधा।
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने की वजह से सोनम कपूर ने लिया ये फैसला, कहा- 'जिनके दिल में इतनी ज्यादा नफरत भरी है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना से परेशान होकर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है। दरअसल सोनम का करण जौहर के शो से एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहती नजर आ रही हैं कि वह सुशांत को नहीं जानतीं।
Is this you??🤔#SushantSinghRajput pic.twitter.com/si11YawHql
ऐसे में जब सोनम ने सुशांत के निधन पर पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर उनकी इतनी खिंचाई हुई कि उन्हें अपना कमेंट सेक्शन ऑफ करना पड़ा। सोनम ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'मैं आमतौर पर नफरत को लेकर संकोच नहीं करती, क्योंकि मुझे उन लोगों के लिए दुख होता है, जिनके दिल में इतनी ज्यादा नफरत भरी हैं जो कि मुझसे ज्यादा उनके लिए नुकसानदेह है।'
सोनम आगे कहती हैं, 'इनका निशाना मेरी फैमिली और फ्रेंड्स की तरफ है। मैं समझती हूं कि ये सारे पैसे देकर काम करने वाले लोग हैं जो रुढ़िवादी दक्षिणपंथियों के लिए सोशल मीडिया पर अजेंडा चलाते हैं। लेकिन यह वक्त है बॉर्डर पर जान देने वालों के बारे में बातें करना का और लॉकडाउन की वजह से जिंदगी पर पड़ने वाले असर के बारे में बातचीत का। मैं अपना कॉमेंट टर्न ऑफ कर रही हूं।'
इससे पहले सोनम ने एक ट्वीट में लिखा था- 'किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है।' सोनम ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे थे। हालांकि इस ट्वीट के बाद सोनम को खूब ट्रेल किया गया था।
Blaming a girlfriend , ex girlfriend, family , colleagues for someone’s death is ignorant and fucking mean spirited.

कमेंट
कमेंट X