फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोहरत पाने के बाद काम न मिले तो होता है डिप्रेशन, लेकिन हालात से जूझकर दमदार महिला बनी ये हीरोइन

Wed, 17 Jun 2020 03:45 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 17 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
deepti naval spoken about depression shared her poem black wind
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद वरिष्ठ अभिनेत्री दीप्ति नवल ने भी 90 के दशक में अवसाद और आत्महत्या कर लेने वाले विचारों को उनके दिमाग में आने के बारे में बताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है और साथ ही अपने संघर्ष भरे दिनों को याद किया है।

deepti naval spoken about depression shared her poem black wind
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर दीप्ति ने लिखा, 'इन संकट के दिनों में अपने दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है। कभी दिमाग एकदम शांत हो जाता है तो कभी विकृत। आज के माहौल को देखते हुए मुझे लगा के मुझे भी एक कविता लोगों के बीच साझा करनी चाहिए। यह कविता मैंने तब लिखी थी जब मैं भी अवसाद, चिंता और आत्महत्या कर लेने वाले विचारों जैसी परेशानियों से जूझ रही थी। या फिर यूं कहें कि लड़ रही थी।'

deepti naval spoken about depression shared her poem black wind
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया

दीप्ति ने अपनी कविता को 'ब्लैक विंड' नाम दिया है और उन्होंने इस कविता के जरिए लोगों को बताया है कि चिंता किसी भी इंसान को किस कदर अपने पंजों में जकड़ लेती है। वह अपनी कविता में आत्महत्या करने जैसे विचारों और अवसाद से लड़ने जैसी बातों का जिक्र करती हैं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए वह बताती है कि उन्होंने भी ऐसी बहुत सी दिक्कतों का सामना किया है लेकिन डट कर खड़े रहने के बाद वह अभी तक जिंदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepti naval spoken about depression shared her poem black wind
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी संकट की घड़ी में केवल किसी इंसान की आवाज सुन लेने से भी आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। अपनी कविता के माध्यम से दीप्ति बताती हैं कि अगर कठिन परिस्थितियों में कोई इंसान दूसरे इंसान से सिर्फ बातचीत भी कर ले तो वह उसकी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण पल होते हैं। बता दें कि दीप्ति ने यह कविता 28 जुलाई 1991 में लिखी थी। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 90 के दशक में उन्हें फिल्मों में काम मिलना बहुत कम हो गया था इसलिए उनके दिमाग में बहुत नकारात्मक विचार आते थे।

विज्ञापन
deepti naval spoken about depression shared her poem black wind
दीप्ति नवल - फोटो : सोशल मीडिया

दीप्ति ने भारतीय सिनेमा के जाने माने फिल्म निर्देशक और लेखक प्रकाश झा से साल 1985 में शादी की थी। इन दोनों की एक गोद ली हुई बेटी दिशा झा भी है जो साल 2019 में आई फिल्म 'फ्रॉड सैय्या' में अपने पिता के साथ एक निर्माता की भूमिका निभा चुकी हैं। प्रकाश झा और दीप्ति नवल कोई दो दशक पहले अलग हो चुके हैं।

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के घर में है जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक, देखें अंदर की तस्वीरें
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed