अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के कई सितारे और उनके दोस्त अभी तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने आत्महत्या करके अपनी जिंदगी की खत्म कर लिया है। उनके निधन के बाद कई सितारे और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक जता रहे हैं। इन सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अदिति भाटिया ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दो दोस्तों के अलावा सुशांत सिंह राजपूत का कॉल तक नहीं उठाते थे लोग, अभिनेत्री ने ऐसे किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति भाटिया 'ये हैं मोहब्बतें' और 'टशन-ए-इश्क' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अदिति भाटिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के एक इंटरव्यू का क्लिप भी दिखाया है। जिसमें वह कहते हैं उनके केवल दो ही दोस्त हैं और लोग उनमें ज्यादा रूचि नहीं रखते हैं।
अदिति भाटिया द्वारा साझा किए गए वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कहते हैं। 'मैं हमेशा अपने काम की बात करता हूं, क्योंकि इसके अलावा मैं काफी बोरिंग हूं। ईमानदारी से कहूं तो मेरे केवल दो ही दोस्त हैं। मैं दोस्त नहीं बना सकता, ऐसा नहीं है कि मुझे लोग पसंद नहीं हैं, लेकिन कहीं न कहीं लोग मेरी बातों में दिलचस्पी नहीं रखते। किसी से मुलाकात करके मुझे पहली बार ऐसा लगेगा कि वह मुझे पसंद कर रहे हैं, लेकिन बाद में वह मेरी कॉल उठाना भी बंद कर देते हैं। मुझे पता है कि हर समय खुश रहने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।'
I wish they picked up your calls and spoke to you instead of posting on social media today... 💔
A post shared by Aditi Bhatia 🎭 (@aditi_bhatia4) on
वहीं वीडियो में अदिति भाटिया कहती हैं, 'सुशांत राजपूत के साथ जो कुछ भी हुआ मैं उसके बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं। अब हर कोई उनके बारे में पोस्ट साझा कर रहा है। यह दुनिया बहुत ही झूठी है, वह स्थिति को महसूस नहीं करते, बस पोस्ट साझा कर देते हैं। कम से कम पहले नुकसान को महसूस तो करो। जब कोई अच्छा काम करता है तो वह लोगों को खुश करने के लिए नहीं करता, बल्कि यह साबित करना चाहता है कि हां वह अच्छा इंसान है। क्या यह सोशल मीडिया है? यह नई दुनिया है जहां हम रह रहे हैं?'
आपको बता दें कि अभिनेात सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार वह आखिरी दिनों में अवसाद का सामना कर रहे थे। हालांकि उन्होंने आत्महत्या का कदम किस वजह से उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
पढ़ें: कोरोना वायरस और कलाकारों की मौत पर टीवी की 'सीता' ने जताई चिंता, कहा- 'तीन महीनों से...'

कमेंट
कमेंट X