अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन में चार चांद लगाने के लिए फिल्म का पहला गाना 'हौली हौली' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को प्रतिष्ठित पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। गाने का लॉन्च इवेंट भी काफी ग्रैंड रहा है। संगीत जगत के तमाम सितारे गाने के लॉन्च इवेंट में शिरकत करते नजर आए-
Hauli Hauli Launch Event: नेहा कक्कड़ से लेकर फरदीन तक, हौली हौली गाने के लॉन्च इवेंट में जमीन पर उतरे सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हौली हौली' गाने के लॉन्च इवेंट में नेहा कक्कड़ का जलवा देखने को मिला। मशहूर प्लेबैक सिंगर व्हाइट कलर की को-ऑर्ड ड्रेस में बेहद स्टनिंग नजर आईं। अभिनेता आदित्य सील को सूट-बूट में स्वैग बिखेरते देखा गया।
पंजाबी गायक एमी विर्क भी रेड कार्पेट पर धमाल मचाते नजर आए। गायक ग्रे और व्हाइट कलर के सूट-बूट में बेहद डैशिंग लगे। उन्होंने लाल रंग की पगड़ी बांध रखी थी। साथ ही विक्ट्री का साइन बनाकर पैपराजी के कैमरों के लिए कई पोज दिए।
Warner Bros: एनबीए ने वार्नर ब्रदर्स के साथ तोड़ी डील, डिस्कवरी और एचबीओ मैक्स को भी लगा झटका
'हौली हौली' गाने के लॉन्च इवेंट में फरदीन खान का कूल अंदाज देखने को मिला। अभिनेता व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में अपने फंकी अंदाज से हर किसी का ध्यान आकर्षित करते नजर आए। प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी बोल्डनेस से रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिए। ब्लू ट्यूब ड्रेस में अभिनेत्री अदाओं का जादू बिखेरती नजर आईं।
Avneet Kaur: टेलर स्विफ्ट के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं अवनीत कौर, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
रीवा अरोड़ा ने भी अपने लुक के लिए खूब तारीफें बटोरीं। अभिनेत्री ने अपने खुशनुमा अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। ब्लैक और मैरून कलर के को-ऑर्ड आउटफिट में रीवा ने अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट किया।
OTT Release In August: ओटीटी पर खूब मचेगा धमाल, अगस्त महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज