{"_id":"5db19e158ebc3e93b85d3782","slug":"soni-razdan-birthday-special-know-her-love-story-with-mahesh-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनी राजदान से शादी के लिए महेश भट्ट ने किया था धर्म परिवर्तन, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनी राजदान से शादी के लिए महेश भट्ट ने किया था धर्म परिवर्तन, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी
Thu, 24 Oct 2019 06:40 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
सोनी राजदान, महेश भट्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'36 चौरंगी लेन', 'पेज 3', और 'सड़क' जैसी कई और फिल्मों में अपने जानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली सोनी राजदान का 25 अक्टूबर को जन्मदिन है। सोनी राजदान का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। उन्होंने अपना करियर जॉन फ्लावर के साथ इंग्लिश थियेटर में शुरू किया।
soni razdan
- फोटो : social media
सोनी राजदान ने 1986 में दूरदर्शन पर आने वाले पॉपुलर सीरियल बुनियाद में सुलोचना का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल साहिल और घाटा में काम किया। साल 2002 में सोनी राजदान ने डायरेक्शन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया।
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल और फिर एक दिन को सोनी राजदान ने डायरेक्ट किया। इसके अलावा सोनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। सोनी राजदान ने फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से 20 अप्रैल 1986 में शादी की। महेश भट्ट जब कॉलेज में पढ़ते थे तब उनका अफेयर लॉरियन ब्राइट से शुरू हुआ। लॉरियन का नाम बदलकर बाद में किरण भट्ट हो गया।
ये भी पढ़ें- लिफ्ट के बाहर पति को किस करते हुए इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, फैंस ने बताया- खूबसूरत
ये भी पढ़ें- लिफ्ट के बाहर पति को किस करते हुए इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल, फैंस ने बताया- खूबसूरत
विज्ञापन
विज्ञापन
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
महेश भट्ट और किरण से दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। 70 के दशक में महेश भट्ट की नजदीकियां परवीन बॉबी से बढ़ने लगीं। जिसकी वजह से उनकी पहली शादी में दरार आ गई। महेश भट्ट और परवीन बॉबी का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। इस दौरान महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान आईं।
विज्ञापन
Alia Bhatt, Soni Razdan
- फोटो : instagram
सोनी के साथ अफेयर के वक्त महेश भट्ट और किरण भट्ट साथ में रहते थे। इस वजह से सोनी राजदान और महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी की। सोनी राजदान की दो बेटियां हैं शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट। सोनी राजदान अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। सोनी कश्मीरी पंडित हैं। NBT को दिए इंटरव्यू में वह कश्मीर के हालात और कश्मीरी पंडितों के साथ हुए भयंकर बर्ताव के बारे में कहती हैं, 'मेरा परिवार कश्मीर से था, लेकिन सालों पहले वह ब्रिटेन में शिफ्ट हो गए थे। बचपन में कश्मीर आना-जाना जरूर होता था। मेरे लिए कश्मीर के प्रति वही इमोशन है, जो एक आम भारतीय के दिल में है।'