फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32 साल बाद आलिया भट्ट की मां ने आलोक नाथ पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'शराब पीने के बाद...'

Thu, 25 Oct 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Soni Razdan reaction on Alok Nath sexual harassment allegations
Soni Razdan and Alok Nath - फोटो : twitter

#MeToo की वजह से कई एक्ट्रेस सामने आई हैं और अपनी आपबीती खुलकर लोगों के साथ साझा कर रही हैं। इस आंदोलन की चपेट में बॉलीवुड के संस्कारी बाबू आलोक नाथ भी आ गए थे जिन पर प्रोड्यूसर विनता नंदा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस बीच आलोक नाथ के साथ काम कर चुकीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Soni Razdan reaction on Alok Nath sexual harassment allegations
Buniyaad - फोटो : twitter

सोनी राजदान ने मीडिया बेवसाइट 'द क्विंट' को इंटरव्यू दिया। इस बीच उन्होंने आलोक नाथ की सारी पोल खोल दी। सोनी राजदान आलोक नाथ के साथ 'बुनियाद' सीरियल में काम कर चुकी हैं। यह सीरियल साल 1986 में शुरू हुआ था। आलोक नाथ के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनी राजदान ने कहा - 'आलोक नाथ के बारे में दबी आवाज से सबको पता है। वह शराब पीने के बाद कुछ और ही बन जाते हैं।'

Soni Razdan reaction on Alok Nath sexual harassment allegations
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter

सोनी राजदान ने आगे कहा - 'उन्होंने मेरे साथ तो कुछ नहीं किया लेकिन उनकी निगाहें काफी कुछ कह देती हैं। जब मैंने विनता नंदा की पोस्ट पढ़ी तो हैरान रह गई। आलोक को अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार करना चाहिए और माफी मांग लेनी चाहिए।' इस इंटरव्यू के दौरान सोनी राजदान ने निजी जिंदगी से जुड़ा एक और राज खोला है। सोनी ने कहा - 'मैं भाग्यशाली हूं कि काम मांगने के लिए यौन शोषण का सामना नहीं करना पड़ा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Soni Razdan reaction on Alok Nath sexual harassment allegations
mahesh bhatt, soni razdan - फोटो : twitter

इस बातचीत के दौरान सोनी राजदान ने दावा किया कि किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी। किस्मत से वह कामयाब नहीं हुआ। कभी शिकायत नहीं की क्योंकि नहीं चाहती थी कि उस व्यक्ति का परिवार यह जाने और पीड़ा से गुजरे। आपको बता दें, विनता नंदा जानी मानी प्रोड्यूसर हैं। विनता ने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद आलोक नाथ पर कई सारी एक्ट्रेस सामने आईं और उनके व्यवहार के बारे में बताया। विनता के पोस्ट के बाद आलोक नाथ ने विनता के खिलाफ मानहानि का केस भी किया है। 

विज्ञापन
Soni Razdan reaction on Alok Nath sexual harassment allegations
Vinta Nanda - फोटो : twitter

विनता नंदा ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत भी लिखा है।  विनता ने अपने खत में लिखा, 'डियर मोदी जी, राम की पूजा करने से पहले हम नवरात्री में दुर्गा की पूजा करते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज आप हमें न्याय दिलाने में मदद कीजिए। 'आज हम उस वक्त में जी रहे हैं, जिसमें कानून का फायदा पीड़ित से ज्यादा आरोपी को मिलता है। आज हम उस समाज में हैं जिसमें अमीर और ताकतवर व्यक्ति नैतिकता से भी ऊपर हैं। आप हमें ऐसा कोई प्लेटफॉर्म मुहैया करवाएं जहां हमारी सुनवाई हो सके।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed