फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट के जन्मदिन पर लिखा ये खास मैसेज, कहा- तुम बहुत स्पेशल हो

Mon, 15 Mar 2021 07:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Mar 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Soni Razdan terms Alia Bhatt 'Sunshine' on birthday, pens down hearwarming note
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक स्पेशल पोस्ट लिखकर जन्मदिन को और भी खास बना दिया है। उन्होनें आलिया को सनशाइन बताते हुए कहा कि तुम बहुत शानदार है और हमेशा से दिल के करीब रही हो। मालूम हो कि आलिया भट्ट आज 28 साल की हो गई हैं। सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर आलिया की एक मोनोक्रोमेटिक फोटो साझा की है। साथ ही अपनी बेटी आलिया भट्ट के लिए एक पोस्ट लिखा है।

Soni Razdan terms Alia Bhatt 'Sunshine' on birthday, pens down hearwarming note
आलिया भट्ट, सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने लिखा, 'लोगों एक शीशे की तरह होते हैं, जहां वह अपने दिमाग से चीजें करते हैं। तुम्हारे पास एक स्पेशल माइंड है। तुम खिलो और आगे बढ़ती रहो। उम्मीद करती हूं कि तुम्हें वह सब पसंद आए जो तुम शीशे में देखती हो। हैप्पी बर्थडे सनशाइन। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

Soni Razdan terms Alia Bhatt 'Sunshine' on birthday, pens down hearwarming note
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट पर आलिया भट्ट के सभी फैंस उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही आलिया भट्ट की सबसे बड़ी बहन पूजा भट्ट ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूजा ने इंस्टाग्राम पर आलिया की फोटो की एक सीरीज पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'जिस लड़की को वो स्क्रीन पर देखती हैं। वो लड़की अपने किरदार में ढल जाती है। मैं हमेशा तुम्हें ऑफ-स्क्रीन देखना पसंद करती हूं। हैप्पी बर्थडे आलिया। तुम हम सभी को बहुत गर्व महसूस कराती हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

विज्ञापन
विज्ञापन
Soni Razdan terms Alia Bhatt 'Sunshine' on birthday, pens down hearwarming note
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी करण जौहर ने होस्ट की थी। इस दौरान मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर समेत कई सेलेब स्पॉट किए गए। हालांकि, आलिया के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर इस पार्टी में शामिल न हो सके, क्योंकि वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

विज्ञापन
Soni Razdan terms Alia Bhatt 'Sunshine' on birthday, pens down hearwarming note
आरआरआर मूवी: आलिया भट्ट - फोटो : Instagram

बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आने वाली तीन फिल्मों दिखाई देंगी और ये सभी फिल्में रिलीज के लिए एकदम तैयार हैं। उन तीन फिल्मों के नाम गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और आरआरआर है। आलिया भट्ट को आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म सड़क 2 में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed