फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जय मम्मी दी' के ट्रेलर लॉन्च में लव रंजन का एलान, कहा- 'जरूर बनेगी प्यार का पंचनामा 3'

Thu, 12 Dec 2019 07:48 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 12 Dec 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Sonnalli Seygall Supriya Pathak Poonam Dhillon Sunny Singh Starrer Jai Mummy Di trailer Launch event
जय मम्मी दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'प्यार का पंचनामा' के बाद सनी सिंह और सोनाली सेहगल फिर एक बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम 'जय मम्मी दी' है। 12 दिसंबर को दोनों की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। नवजोत गुलाटी निर्देशित और लव रंजन-भूषण कुमार निर्मित यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें सनी और सोनाली के प्यार में उनकी मम्मियां रोड़ा बन जाती हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की मुख्य स्टारकॉस्ट के साथ लव रंजन, नवजोत गुलाटी और भूषण कुमार मौजूद रहे।

Sonnalli Seygall Supriya Pathak Poonam Dhillon Sunny Singh Starrer Jai Mummy Di trailer Launch event
Jai Mummy Di - फोटो : Social Media

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक नवजोत ने कहा,  'मैं जब भी कोई  फिल्म बनाता हूं या जब भी कोई फिल्म लिखता हूं तो उनमें मां का कैरेक्टर केन्द्र में हो ही जाता है क्योंकि मैं अपनी मां से बहुत जुड़ा हुआ हूं। हमेशा हमने फिल्मों में देखा है कि बाप और बेटे में मतभेद होते हैं लेकिन असल जिंदगी तो अलग है क्योंकि हमारी जिंदगी में समस्याओं का निवारण सबसे अधिक मां ही करती हैं और कई बार जो चीज उन्हें पसंद नहीं आती है उसे लेकर मुश्किले भी वही खड़ी करती हैं।'

Sonnalli Seygall Supriya Pathak Poonam Dhillon Sunny Singh Starrer Jai Mummy Di trailer Launch event
Luv Ranjan

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमाम कलाकारों की मौजूदगी के बावजूद निर्माता-निर्देशक लव रंजन ने पूरी लाइम लाइट लूट ली। मीडिया भी उनकी दूसरी फिल्मों के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आई। बातचीत के दौरान लव रंजन ने अपनी चर्चित फिल्म 'प्यार का पंचनामा' को लेकर बताया, 'हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि इस फिल्म की तीसरी किस्त बनेगी। हालांकि अभी इसे लेकर काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन निजी तौर पर मैं इस फिल्म को बनाना चाहता हूं। यह एक हिट फ्रेंचाइजी है और हम इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं।' वहीं लव रंजन ने कुछ सालों पहले एक फिल्म की घोषणा की थी जिसमें रणबीर कपूर और अजय देवगन लीड रोल में थे और बाद में दीपिका के भी फिल्म का हिस्सा बनने की खबर सामने आई थी। इस फिल्म के बारे में लव रंजन ने कहा कि फिल्म अभी बंद नहीं हुई है। इस फिल्म पर काम चल रहा है। यह फिल्म भविष्य में बनेगी। जब भी इस फिल्म को लेकर चीजें आगे बढ़ेंगी इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonnalli Seygall Supriya Pathak Poonam Dhillon Sunny Singh Starrer Jai Mummy Di trailer Launch event
सनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सनी सिंह ने अपने किरदारों के बारे में बता करते हुए कहा, 'मैं जो भी किरदार निभाता हूं उसे पूरी तरह से जीने की कोशिश करता हूं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रखूंगा। मैं भविष्य में सभी तरह की फिल्मों में काम करने का इच्छुक हूं। आगे मौका मिलता है तो मैं एक अच्छी 'एक्शन कॉमेडी' फिल्म में भी हाथ आजमाना चाहूंगा।' वहीं इस मौके पर गुलशन कुमार ने बताया कि वह आज के  समय के अनुसार फिल्मों का चयन करते हैं।  आज लोग रोमांटिक फिल्म, कॉमेडी फिल्म और पीरियड ड्रामा जैसी फिल्में पसंद कर रहे हैं और वह भी लोगों की पसंद के अनुसार ऐसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ते हैं। गौरतलब है कि यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed