फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की अभिनेत्री ने एयरपोर्ट पर कर दी ये गलती, लंदन पुलिस ने की पूछताछ

Thu, 12 Dec 2019 07:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 12 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Drishyam actress Shriya Saran interrogated by london police at airport for enter restricted area
Shriya Saran - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन के साथ लंदन पुलिस ने पूछताछ की है। श्रिया से ये पूछताछ गलती से एक अति-सुरक्षा वाले क्षेत्र में कदम रखने की वजह से की गई। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके साथ ही वह अभिनेता अजय देवगन के साथ साल 2015 में आई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Drishyam actress Shriya Saran interrogated by london police at airport for enter restricted area
shriya saran - फोटो : file photo

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक श्रिया सरन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म संदाकरी माय बॉस की शूटिंग के लिए लंदन गईं। इस दौरान वह एक अत्यधिक सुरक्षित और संरक्षित नागरिक क्षेत्र में चली गई थीं। जिसके बाद लंदन एयरपोर्ट पुलिस ने उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं श्रिया सरन के सभी दस्तावेज भी पुलिस ने जमा कर लिए थे। 

Drishyam actress Shriya Saran interrogated by london police at airport for enter restricted area
श्रिया सरन - फोटो : file photo

पुलिस पूछताछ के दौरान श्रिया सरन ने अपने दस्तावेज दिखाए और बताया कि वह लंदन में अपनी फिल्म संदाकरी माई बॉस की शूटिंग करने के लिए आई हुईं थीं। इस पूरी घटना में श्रिया सरन के को-एक्टर वेमाल ने उनका पूरा साथ दिया। साथ ही पुलिस को सभी कानूनी अनुमित और दस्तावेजों को दिखाया था। जिसके बाद लंदन एयरपोर्ट पुलिस ने थोड़ी देर बाद श्रिया सरन को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam actress Shriya Saran interrogated by london police at airport for enter restricted area
Shriya Saran - फोटो : Instagram

अनजाने में कड़ी सुरक्षा घेरे में जाने पर श्रिया सरन लंदन पुलिस से माफी भी मांगी। बात करें श्रिया सरन की निजी जिंदगी की तो उन्होंने 12 मार्च 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी। श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। इस शादी में बॉलीवुड से ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था। बॉलीवुड में श्रिया ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। 

विज्ञापन
Drishyam actress Shriya Saran interrogated by london police at airport for enter restricted area
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2004 में श्रिया ने फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। दोनों ही फिल्मों से श्रिया को कुछ खास फायदा नहीं मिला। श्रिया को फिल्म 'शिवाजी द बॉस' ने नई पहचान दी। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। श्रिया बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। वो अब तक अपने फिल्मी करियर में अबतक 'शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' में अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: चिट्ठी नष्ट करने पर भड़कीं माहिरा की मां, आसिम को बताया खुदगर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed