{"_id":"58f46e1d4f1c1b1b744711f1","slug":"sonu-nigam-tweets-about-morning-azaan-read-his-life-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरो बनकर फ्लॉप हो चुके हैं सोनू निगम, इस गाने पर मिला था नेशनल अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हीरो बनकर फ्लॉप हो चुके हैं सोनू निगम, इस गाने पर मिला था नेशनल अवॉर्ड
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 17 Apr 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू निगम बॉलीवुड के सबसे चहेते गायकों में से एक हैं। उनके गाने आते ही हिट की श्रेणी में आ जाते हैं। लेकिन आज 'अजान' पर किए गए कुछ ट्वीट की वजह से वह विवादों में आ गए हैं। अब तक सभी की तारीफें बटोरने वाले सोनू को अचानक लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। बॉलीवुड में दो दशक गुजार चुके सोनू के बारे में जानिए सब कुछ यहां पर -
सोनू निगम
सोनू निगम ने 18 साल की उम्र से गायकी शुरू की थी। प्लेबैक सिंगिंग में उनके करियर की शुरूआत थोड़ी मुश्किलों भरी रही। सोनू ने पहली बार प्लेबैक सिंगिंग 1990 में फिल्म 'जनम' के लिए की थी लेकिन कुछ कारणों से फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई। उनकी दूसरी फिल्म में गाया गाना 'आजा मेरी जान' भी बालासुब्रमण्यम ने बाद में डब किया था।
ये भी पढ़ें- सोनू निगम बोले- अजान से पड़ता है नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दी
ये भी पढ़ें- सोनू निगम बोले- अजान से पड़ता है नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दी
सोनू निगम
'मुकाबला', 'शबनम', 'आग', 'हलचल' वो फिल्में थीं जिन्होंने सोनू को बॉलीवुड में पहचान दिलवाई। 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' में उनका गाया गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था। ये वो गाना था जिसने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया। सोनू के गाए इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू निगम
सोनू ने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' की भी होस्टिंग की है। सोनू हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़, आसमिज, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मैथिली, भोजपूरी, उर्दू, नेपाली, मलायाली और मराठी में भी गाने गाते हैं।
ये भी पढ़ें- अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम
ये भी पढ़ें- अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम
विज्ञापन
सोनू निगम
अपनी गायकी के लिए सोनू निगम को कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। आईफा, फिल्मफेयर से लेकर एमटीवी, जीमा अवॉर्ड्स उनके नाम हैं। 2004 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।