सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: साउथ के हीरो पर्दे पर पीटने को तैयार नहीं, हिंदी में मेन हीरो के किरदार अभी तक मिले नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Dec 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood opens about how he is not getting any hero role in Bollywood films
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्वाचन आयोग की तरफ से पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में ब्रांड अंबेसडर रहे अभिनेता सोनू सूद की चारों तरफ हो रही वाहवाही के साइडइफेक्ट्स दिखने शुरू हो गए हैं। हिंदी सिनेमा में आने से पहले जिस दक्षिण भारतीय सिनेमा ने उन्हें शोहरत के सातवें आसमान पर पहुंचाया, वहां के सितारों को अब डर ये है कि वह सोनू सूद को पर्दे पर पीटेंगे तो उनकी अपनी ब्रांडिंग खराब हो सकती है। वहीं सोनू सूद अब अपनी नई ब्रांडिंग के साथ विलेन के रोल की बजाय हीरो के किरदारों के इंतजार में हैं।

Trending Videos
Sonu Sood opens about how he is not getting any hero role in Bollywood films
सोनू सूद - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोरोना संक्रमण काल के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने अपने मित्रों और शुभचिंतकों का एक बड़ा समूह बनाया है। ये समूह मुसीबत में पड़े लोगों की लगातार मदद कर रहा है। देश भर के मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान उनके घर पहुंचाने का बड़ा काम सोनू सूद ने इन्हीं लोगों की मदद से किया। सोनू सूद से सिर्फ मदद मांगने वाले ही नहीं जुड़ रहे बल्कि ऐसे लोग भी जुड़ रहे हैं जो मदद मांगने वालों की बिना अपना नाम प्रचारित किए मदद करना चाह रहे हैं। सोनू सूद की टीम इन मददगारों के पास जरूरतमंदों का विवरण पहुंचाती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood opens about how he is not getting any hero role in Bollywood films
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद को इन सब कामों के लिए ‘मसीहा’ का खिताब भी मिला और ये भी माना गया कि आने वाले दिनों में सोनू सूद दक्षिण भारतीय राजनीति में भी कदम रख सकते हैं, हालांकि सोनू सूद ने इस बात को अब तक माना नहीं है। इसके अलावा सोनू सूद का असर पंजाब की राजनीति में भी खासा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने लोगों से खूब बढ़चढ़ कर वोट डालने की अपील की। लोगों ने वोट डाले भी खूब, बस इन चुनावों में जीत कांग्रेस की हो गई। सोनू सूद अभी खुलकर किसी पार्टी के साथ तो नहीं आए हैं, लेकिन मुंबई में चर्चा यही रही है कि उनकी सोशल मीडिया टीम को बीजेपी की स्थानीय आईटी टीम का समर्थन शुरू से मिलता रहा है।

Sonu Sood opens about how he is not getting any hero role in Bollywood films
सोनू सूद और चिरंजीवी - फोटो : Instagram

जैसे-जैसे फिल्म कारोबार की गतिविधियां फिर से पटरी पर लौट रही हैं, हर कलाकार और तकनीशियन अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए घर से बाहर निकल रहा है। सोनू सूद ने हाल ही में यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग पूरी की है। इस समय उनके पास एक तमिल और तेलुगू फिल्म और है। दक्षिण भारत में लेकिन उनके सामने अब एक नई समस्या आ गई है। अब तक वहां के विलेन नंबर वन रहे सोनू सूद को अब कोई हीरो पर्दे पर पीटने को तैयार नहीं है। प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी तो तेलुगू फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग के दौरान उन पर पैर रखने तक को तैयार नहीं हुए। चिरंजीवी के मुताबिक, अब ऐसा करना तो दर्शकों की गालियों को न्योता देना होगा।

विज्ञापन
Sonu Sood opens about how he is not getting any hero role in Bollywood films
सोनू सूद - फोटो : Social Media

सोनू सूद खुद कहते हैं कि उनकी निर्माणाधीन दक्षिण भारतीय फिल्मों की स्क्रिप्ट अब उनकी नई छवि के हिसाब से बदली जा रही है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता आगे अब सोनू सूद को बतौर विलेन लेने के इच्छुक भी नहीं बताए जाते हैं और हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो सोनू सूद की पहली पारी के नतीजे अभी तक यहां के निर्माता भूले नहीं हैं। सोनू का कहना है कि उन्हें तीन-चार अच्छे ऑफर्स मिले हैं और ये स्क्रिप्ट भी उनकी नई छवि के हिसाब से बेहतर हैं। उनके फैंस को उम्मीद है कि सोनू सूद को मेन लीड में लेकर कुछ निर्माता जल्दी ही अपनी हिंदी फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed