फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loudspeaker-Hanuman Chalisa Row: सोनू सूद की लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद में एंट्री, कह दी बड़ी बात

Sat, 07 May 2022 08:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 07 May 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood reaction on Loudspeaker and Hanuman Chalisa Controversy
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में चल रहे लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद में अब अभिनेता सोनू सूद की भी एंट्री हो गई है। अभिनेता ने इस मामले पर खुलकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा पर विवाद को लेकर दुख जताया और लोगों से साथ मिलकर रहने की अपील की।  सोनू सूद ने पुणे के JITO कनेक्ट 2022 समिट में ये बयान दिया है।

Sonu Sood reaction on Loudspeaker and Hanuman Chalisa Controversy
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने इस मामले में अपनी बात रखते हुए कोरोना काल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद से दुख होता है और जिस तरह लोग एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं वह भी दिल तोड़ देता है। पिछले ढाई सालों में हमने मिलकर कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ी है। ऐसे में हमें अभी भी साथ रहना चाहिए।

Sonu Sood reaction on Loudspeaker and Hanuman Chalisa Controversy
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जब लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, तो किसी ने धर्म की चिंता नहीं की। सभी ने एक दूसरे की मदद की। राजनीतिक दलों ने भी इस दौरान एक साथ मिलकर काम किया था। कोरोना महामारी ने सभी को एक कर दिया था। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की कि वो सभी बेहतर देश के लिए एक साथ आए। उन्होंने कहा कि हमें धर्म और जातियों की सीमाओं को तोड़ना होगा ताकि हम मानवीय आधार पर योगदान दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood reaction on Loudspeaker and Hanuman Chalisa Controversy
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने पहली बार लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद पर अपनी राय रखी है। वह हमेशा ही देश में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वहीं, कोरोना काल के दौरान उन्होंने कई लोगों की सहायता भी की थी। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'आचार्य' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सोनू सूद की एंट्री पर फैंस उन पर नोट उड़ाते नजर आ रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed