फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद से यूजर ने सैलून पहुंचाने की कही बात, अभिनेता ने दिया यूं मजेदार जवाब

Thu, 28 May 2020 03:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 28 May 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
sonu sood reaction to user who said take salon during lockdown
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में अब तक हजारों मजदूरों और दूसरे अन्य लोगों को घर पहुंचा चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके काम की जमकर तारीफ हो रही हैं। इस बीच सोनू ट्विटर पर भी काफी सक्रिय हैं। वो जरूरतमंदों को राहत का भरोसा तो दिला ही रहे हैं साथ ही उनका मजाकिया अंदाज भी देखने को मिल रहा है।

sonu sood reaction to user who said take salon during lockdown
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए कहा कि, 'क्या आप मदद कर सकते हैं? ढाई महीने से मैंने पार्लर नहीं देखा है। कृपया मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए। ये केवल एक मजाक था। आप एक सच्चे हीरो हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।' यूजर ने सोनू सूद की तारीफ करते हुए उनसे मजाक में बात कही, जिस पर अभिनेता ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया।

sonu sood reaction to user who said take salon during lockdown
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर के ट्वीट पर सोनू सूद ने लिखा, 'सैलून जाकर क्या करोगे? सैलून वाले को तो मैं गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो?' सोनू सूद के काम के साथ-साथ फैंस उनके ह्यूमर की भी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood reaction to user who said take salon during lockdown
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाने के लिए सोनू सूद ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। एक वीडियो के जरिए सोनू सूद ने दिखाया था कि उन्हें किस तरह लगातार मैसेज मिल रहे हैं। सोनू ने वीडियो के साथ लिखा- 'आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहे हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं हर किसी को मदद पहुंचे।'

विज्ञापन
sonu sood reaction to user who said take salon during lockdown
सोनू सूद और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू अब तक उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार सहित दूसरे राज्यों के हजारों लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। उनके इस काम की तारीफ हर तरफ हो रही है। सोनू की इस मदद पर अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा था, 'प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं, वह बहुत सराहनीय है। आपको खूब ताकत मिले सोनू।'

ऋतिक के साथ काम कर चुकीं इस अभिनेत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, परेशान होकर फैंस को दी ये सलाह
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed