फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू की राह पर चले बेटे ईशान, पिता की गैरमौजूदगी में किया ऐसा काम कि हर तरफ हो रहा अभिनेता का नाम

Tue, 04 Apr 2023 05:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 04 Apr 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
sonu sood son ishaan support and help neeedy peoples on actors absence in mumbai
सोनू सूद, ईशान - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद को बॉलीवुड का मसीहा कहा जाता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान अभिनेता ने जितनी शिद्दत से लोगों की मदद की थी, वह तारीफ के काबिल है। प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद ने अभिनेता को लोगों का मसीहा बना दिया है। उन्होंने लोगों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया, राशन दिया, जरूरतमंदों को अस्पताल में बेड दिलवाए, ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई। इसके लिए उनको राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सम्मान मिल चुका है। लोगों से मिले प्यार के बाद अभिनेता का परिवार काफी खुश है। पिता द्वारा शुरू किए गए इस नेक काम को सोनू सूद के बेटे ईशान आगे बढ़ा रहे हैं।

sonu sood son ishaan support and help neeedy peoples on actors absence in mumbai
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने कोरोना काल में सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों की खूब मदद की है। उनकी भलाई के लिए फैंस अभिनेता का सम्मान करते नहीं थकते हैं। कोरोना महामारी के बाद भले ही सबकुछ खुल गया हो लेकिन अभिनेता का जरूरतमंदों की मदद करना नहीं रुका है। जब अभी सोनू मुंबई में होते हैं तो उनके पास मदद के लिए आया कोई शख्स खाली हाथ वापस नहीं लौटता है। 


इसे भी पढ़ें- Spider Man: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में 'भारतीय' स्पाइडर मैन की एंट्री, फिल्म के ट्रेलर ने खोले इतने राज
 
sonu sood son ishaan support and help neeedy peoples on actors absence in mumbai
सोनू सूद, ईशान - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल सोनू सूद अपनी फिल्म फतेही की शूटिंग के लिए अमृतसर में हैं। वहां उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। ऐसे में सोनू सूद की गैरमौजूगदी में उनके बेटे ईशान ने लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। अभिनेता के बेटे के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood son ishaan support and help neeedy peoples on actors absence in mumbai
सोनू सूद - फोटो : social media

सोनू सूद के बेटे ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनके बेटे एक्टर के घर के नीचे खड़े लोगों की मदद करते हुए, उनकी तकलीफें सुन रहे हैं और एक-एक करके लोगों के पेपर्स देख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ये परिवार हमेशा लोगों के लिए खड़ा होता है और ये देशभर में सभी अमीर और बड़े परिवारों से कई आगे हैं। कोई स्लोगन नहीं, कोई रैली नहीं, सिर काम। उनका काम बोल रहा है। भगवान इस परिवार को हर बुरी नजर से बचाकर रखे।'

विज्ञापन
sonu sood son ishaan support and help neeedy peoples on actors absence in mumbai
सोनू सूद - फोटो : social media

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'उनकी फिल्म फतेह को हम सब इतना सपोर्ट करें, ताकि सोनू सूद इन सब जरुरतमंदों की मदद कर सके, हम वैसे भी बकवास फिल्मों को हजार करोड़ तक पहुंचाते हैं। अभी सर की फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें।' बता दें कि सोनू सूद ऐसे अभिनेता हैं, जो ट्विटर पर खुद लोगों से बात करते हैं और उनकी तकलीफें सुनते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed